Gk Quiz In Hindi With Explanation -1 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

Gk Quiz In Hindi With Explanation -1 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Gk Question Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।

Gk Quiz In Hindi With Explanation -1 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)
Gk Quiz In Hindi With Explanation -1 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)


         हमने इस पोस्ट में 15 प्रश्नों (Top Gk Question In Hindi) को शामिल किया हैं जो आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं इन प्रश्नों को अच्छे से पढ़े और इनका नोट्स बना ले।

       Gk Quiz In Hindi With Explanation

1. "भारतीय पुरातत्व पर्यवेक्षण" का गठन किसने किया था?
(a) अलेक्जेंडर कनिंघम
(b) विलियम जोंस
(c) जेम्स बगैस
(d) एन. पी. चक्रवर्ती

उत्तर-(a)

> भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक विभाग | है। ए.एस.आई. एशियाटिक सोसाइटी का उत्तराधिकारी है, जो 1861 ई. में अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा तत्कालीन वायसराय चार्ल्स जॉन कैनिंग की सहायता से स्थापित हुआ था तथा अलेक्जेंडर | कनिंघम को पुरातत्व सर्वेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। 1871 ई. में पुरातत्व सर्वेक्षण को सरकार के एक विभाग के रूप में गठित किया गया था। लॉर्ड कर्जन के समय वर्ष 1902 में इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के रूप में केंद्रीकृत कर जॉन मार्शल को इसका प्रथम महानिदेशक बनाया गया था।


2. मानवीय विकास के संबंध में हाल ही में खोज की कौन-से जीवाश्म की खोज है?
(a) लूसी
(b) होमो नलेडी
(c) होमो सैंपियंस
(d) ऑस्टियो पिथेलींस

उत्तर-(b)

> वर्ष 2015 में होमो नलेडी (Homo Naledi) (डीनालेडी चैंबर, द. अफ्रीका) नामक एक जीवाश्म की खोज से मानवीय विकास से संबंधित नवीन तथ्यों की परिकल्पना करने का प्रयास किया जा रहा है। होमो नलेडी नामक जीवाश्म को दो मिलियन वर्ष (+0.5 मिलियन वर्ष) पूर्व का माना जा रहा है।


3. सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?
(a) वस्तु विनिमय प्रणाली
(b) स्थानीय परिवहन प्रणाली
(c) ईंट के बने भवन
(d) प्रशासनिक प्रणाली

उत्तर-(c)

सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता उसकी नगर योजना थी। चूंकि विकल्प में नगर योजना नहीं है, अतः कह सकते हैं कि सिंधु सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी और यहां के अधिकांशतः घर पक्की ईंटों के बने होते थे कुछ भवनों की दीवार पर प्लास्टर के भी साक्ष्य मिले हैं। मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत अन्नागार एवं विशाल स्नानागार ईंट के बने भवनों में महत्वपूर्ण हैं।

4. सबसे पहले पहिए किससे बने थे ?
(a) रबर
(b) कांच
(c) लकड़ी
(d) लोहा

उत्तर-(c)

सर्वप्रथम पहिए लकड़ी के बने थे। पहिया नवपाषाण काल का एक क्रांतिकारी आविष्कार था जिसने मानव जीवन की धारा को ही बदल दिया। पहिए का आविष्कार हो जाने से मनुष्य ने चाक पर मिट्टी के सुंदर बर्तन बनाने शुरू कर दिए।


5. निम्न में से किस वेद में बीमारियों का उपचार दिया गया है ?
(a) अथर्व
(b) साम
(c) ऋग्
(d) यजुर

उत्तर-(a)

अथर्ववेद में वशीकरण, जादू-टोना, मरण, भूत प्रेतों आदि के मंत्र तथा नाना प्रकार के औषधियों का वर्णन है। इसमें जन-साधारण के लोकप्रिय विश्वासों और अंधविश्वासों का वर्णन है। इसकी अधिकांश रचनाएं दुरात्माओं या प्रेतात्माओं से मुक्ति का मार्ग बताती हैं।


6. "सत्यमेव जयते" का अर्थ क्या है ?
(a) सत्य की ही विजय होती है "
(b) सच्चा विश्वास दुर्लभ है "
(c) "सत्य ईश्वरीय है "
(d) "सत्य एक खजाना है"

उत्तर- (a)

"सत्यमेव जयते" शब्द मुंडकोपनिषद से लिया गया है। जिसका अर्थ है- “सत्य की ही विजय होती है। यह भारत के राजचिह्न पर भी अंकित है। ध्यातव्य है कि भारत का राजचिह्न मौर्य सम्राट अशोक महान द्वारा सारनाथ में स्थापित सिंह स्तंभ से लिया गया है। भारत सरकार द्वारा यह चिह्न 26 जनवरी, 1950 को अपनाया

इन पोस्ट को भी जरूर पढ़े:-

7. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य, सत्यमेव जयते (अर्थात 'सत्य की हमेशा विजय होती है) किस प्राचीन भारतीय शास्त्र से उद्धत एक मंत्र है ?
(a) ऋग्वेद
(b) मुंडकोपनिषद
(c) भगवद्गीता
(d) मत्स्य पुराण

उत्तर- (b)


8. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य क्या है ?
(a) सत्यमेव जयते
(b) 'वंदे मातरम्'
(c) जय जवान जय किसान
(d) जय हिंद

उत्तर- (a)


9. महाभारत में उल्लिखित 'कुरुक्षेत्र' नामक प्रसिद्ध युद्ध क्षेत्र के निकट स्थित है।
(a) रावलपिंडी
(b) मेरठ
(c) नई दिल्ली
(d) अंबाला शहर

उत्तर- (d )


कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य का एक ऐतिहासिक नगर और जिला है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अंबाला, यमुना नगर,  करनाल और कैथल से घिरा हुआ है। यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं पर ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था।

10. धर्म का विपरीत क्या है ?
(a) अधर्म
(b) कर्म
(c) मोक्ष
(d) माया

उत्तर- (a)

न्याय युक्त कार्य धर्म और अन्याय युक्त कार्य अधर्म है। अतः धर्म का विपरीत अधर्म है।

11. बौधायन, मानव, आपस्तंब और कात्यायन कौन हैं ?
(a) प्राचीन भारतीय राजा, जो दशावतार में आते हैं
(b) प्राचीन भारतीय गणितज्ञ
(c) प्राचीन भारतीय सूफी संत
(d) प्राचीन भारतीय क्षत्रिय

उत्तर-(b)

बौधायन, मानव, आपस्तंब एवं कात्यायन प्राचीन भारतीय गणितज्ञ हैं। इन्होंने शुल्व सूत्रों की रचना की। शुल्य सूत्र संस्कृत के सूत्र ग्रंथ हैं जो स्रोत कर्मों से संबंधित हैं। स्रौत सूत्र वेदों के उपांग शुल्व सूत्र भारतीय गणित के विषय में जानकारी देने वाले प्राचीनतम स्रोत हैं

Indian Polity PDF - TOP 550 MCQs in Hindi

12. त्रिरत्न की अवधारणा से संबंधित है।
(a) सिख धर्म
(b) जैन धर्म
(c) बौद्ध धर्म
(d) पारसी धर्म

उत्तर-(b)

> जैन धर्म के त्रिरत्न हैं- सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान तथा सम्यक आचरण सत् में विश्वास को ही सम्यक दर्शन कहा गया है। जिस सत् में हम विश्वास या श्रद्धा रखते हैं उनका ज्ञान ही सम्यक ज्ञान है। कल्याणकारी कार्यों का अनुसरण और अकल्याणकारी कार्यों त्याग ही सम्यक चरित्र है। उल्लेखनीय है कि बुद्ध, धम्म एवं संघ, बौद्ध धर्म के भी त्रिरत्न हैं परंतु मूल रूप में त्रिरत्न की अवधारणा जैन धर्म में ही की गई है।


13. पंचतंत्र दंतकथाएं किसके द्वारा रचित मानी जाती हैं?
(a) मुल्ला नसरुद्दीन
(b) विष्णु शर्मा
(c) राजा सुदर्शन
(d) तेनाली रामन

उत्तर-(b)

प्राचीन भारतीय पुस्तक मंत्रतंत्र (मूलत: संस्कृत में रचित) का पंद्रह भारतीय और चालीस विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ। इसके मूल लेखक विष्णु शर्मा माने जाते हैं। यह भारत की सर्वाधिक बार अनुवादित साहित्यिक पुस्तक मानी जाती है। मुगल  काल में मंत्रतंत्र का फारसी अनुवाद 'अनवारे सुहैली' शीर्षक से अबुल फजल ने तथा मौलाना हुसैन फैज ने यार-ए-दानिश नाम से किया था।

14. भारत का सबसे बड़ा तथा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ, तवांग मठ कहां स्थित है ?
(a) सिक्किम
(b) पश्चिम बंगाल
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) नगालैंड

उत्तर-(c)

तवांग मठ अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में स्थित एक बौद्ध मठ है। तवांग मठ का निर्माण मेराक लामा लोड़े ग्यात्सो ने 1680 81 ई. में कराया था। तवांग मठ एक पहाड़ी पर बना हुआ है। पूरे देश में यह अपने प्रकार का अकेला बौद्ध मठ है। तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।


Science Most Important 200 MCQS In Hindi Free PDF Download
Click Here

15. जहां यह मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था उस स्मारक का नाम बताएं और जिसे सीट ऑफ द होली बुद्ध' भी कहा जाता है ?
(a) धमेख स्तूप, सारनाथ
(b) सांची स्तूप, सांची
(c) शिंगारदार स्तूप, स्वात घाटी
(d) द्रो-दुल चोर्तेन, गंगटोक

उत्तर- (a)

'धमेख स्तूप' सारनाथ स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक स्थल है। माना जाता है कि धमेख स्तूप ही वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। धमेख स्तूप को ही 'सीट ऑफ द होली बुद्ध की संज्ञा दी जाती है। इस स्तूप की नींव अशोक के समय में रखी गई थी। इसका विस्तार कुषाण काल में हुआ, लेकिन गुप्त काल में यह पूर्णतः तैयार हुआ।

 January To December 2020 Current Affairs PDF Free Download


सल्तनत काल (Sultanate Kaal) में स्थापित प्रमुख विभाग

Click Here

दोस्तों हमें आशा है कि आप लोगों को हमारा यह प्रयास बेहद पसंद आया होगा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं तो आप लोगों को यह सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी मदद करेगा।
          आप हमारे साथ इसी तरह रोजाना 15 प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments