Indian Polity PDF - TOP 550 MCQs in Hindi |

 Indian Polity PDF - TOP 550 MCQs in Hindi ;- दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, भारतीय राजव्यवस्था से 550 अति महत्वपूर्ण संभावित प्रश्नों को को आपके आने वालें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी फायदेमंद होगा,

Indian Polity PDF - TOP 550 MCQs in Hindi


इस पोस्ट में हमने प्रश्नों को शामिल किया हैं आप देख सकते हैं, ये Indian Polity के सभी प्रश्न बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।

Indian Polity 550 MCQs In Hindi Download PDF

1. किस कानून के अन्तर्गत यह विहित है कि भारत के उच्चतम न्यायालय की समस्त कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में होगी?
A. उच्चतम न्यायालय नियम, 1966
B. संसद् द्वारा किया गया विधि-निर्माण
C. भारत के संविधान का अनुच्छेद 145
D. भारत के संविधान का अनुच्छेद 348
Answer:- D

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1. किसी राज्यपाल को उसकी पदावधि पूरी होने से पूर्व पद से नहीं हटाया जा सकता।
2. कोई राज्यपाल पाँच वर्ष की अवधि के बाद अपने पद पर बना नहीं रह सकता।
नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A. केवल ।                   B. 1 और 2 दोनों
C. केवल 2                D. दोनों ही नहीं
Answer:- D

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1. अनुच्छेद 301, सम्पत्ति के अधिकार से सम्बद्ध है।
2. सम्पत्ति का अधिकार एक विधिक अधिकार है किन्तु यह मूल अधिकार नहीं है।
3. भारत के संविधान में अनुच्छेद 300A उस समय केन्द्र में कांग्रेस सरकार द्वारा 44वें संविधान संशोधन से अन्तः स्थापित किया गया।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2               B. 1 व 3
C. 2 व 3                 D. ।, 2 व 3
Answer:- C

4. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा था, "गांधी मर सकते हैं परंतु गांधीवाद सदैव बना रहेगा"?
A. रामगढ़ अधिवेशन, 1940
B. लाहौर अधिवेशन, 1929
C. कलकत्ता अधिवेशन, 1928
D. कराची अधिवेशन, 1931
Answer:- D

5. संसद के किसी भी सदन का सदस्य न होने पर भी, निम्नलिखित में से कौन संसद के दोनों सदनों की बैठकों में उपस्थित हो सहता है?
A. भारत का महासालिसिटर
B. भारत के उप-राष्ट्रपति
C. भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
D. भारत का अटॉर्नी जनरल
Answer:- D

6. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है-
A. अनुच्छेद 76: भारत के महान्यायवादी
B. अनुच्छेद 88: भारत के महान्यायवादी के संसद के सदनों और समितियों से जुड़े अधिकार
C. अनुच्छेद 231: राष्ट्रपति को अध्यादेश की शक्ति
D. अनुच्छेद 165: राज्यपाल द्वारा महाधिवक्ता की नियुक्ति 
Answer:- D

7. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा किसी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित सदस्य को दल - बदल करने से रोका गया है -
A. 52 वां संविधान संशोधन अधिनियम
B. सार्वजनिक प्रतिनिधित्व अधिनियम
C. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम
D. आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम
Answer:- A

8. दल - बदल के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अयोग्यता सम्बन्धी विवरण संविधान की किस अनुसूची में दिया गया है -
A. 8 वी
B. 9वीं.
C. 10 वीं
D. 11 वीं
Answer:- C

9. राज्य विधानमंडल के अनुमोदन के बिना राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश कितनी अवधि के लिए लागू रहेंगा -
A. 6 माह
B. 6 सप्ताह
C. एक वर्ष
D. एक माह
Answer:- B

10. भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है -
A लोकसभा
B. राज्यसभा
C. प्रतिनिधि सभा
D. संसद
Answer:- D

11. लिटन द्वारा प्रस्तावित वैधानिक जनपद सेवा जिसके तहत परीक्षा की आयु 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दी गयी थी , कब लागू हुआ था -
A. 1875 ई.
B. 1878 ई.
C. 1880 ई
D. 1882 ई.
Answer:- B

12. भारत का सर्वोच्च न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है इसका आशय है कि -
A.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी निर्णय अभिलेख के रूप में रखे जाते हैं जो अन्य न्यायालयों पर बाध्यकारी होते हैं।
B. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर प्रश्न चिह्न नहीं लगाया जा सकता है।
C. इसके निर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती है।
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:- A

13. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है?
A. यू . एस. ए
B. कनाडा
C. जर्मनी
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer:- D

14. भारतीय संविधान का कौन - सा अंग समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने की प्रेरण देता है?
A. मूल अधिकार
B. मूल कर्तव्य
C. नीति निर्देशक तत्व
D. नागरिकता
Answer:- C

15. संसदीय शासन प्रणाली सर्वप्रथम किस देश में विकसित हुई?
A. ब्रिटेन
B. बेल्जियम
C. फ्रांस
D. स्विट्जरलैंड
Answer:- A

16. निम्नलिखित में से किस अधिकार क्षेत्र के तहत किसी भी व्यक्ति जिसके मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया गया है, वह सीधे सर्वोच्च न्यायालय के पास जा सकता है?
A. मूल क्षेत्राधिकार
B. रिट क्षेत्राधिकार
C. अपीलीय क्षेत्राधिकार
D. सलाहकार क्षेत्राधिकार
Answer:- B

17. 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन के लिए सरदार पटेलकोमा की अध्यक्षता में जिन्होंने मौलिक अधिकारों और आर्थिक कार्यक्रम पर संकल्प का मसौदा तैयार किया?
A. पंडित जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ बी आर अम्बेडकर
C. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D. महात्मा गांधी
Answer:- A

18. भारत का संविधान किसके द्वारा तैयार किया गया था?
A. योजना आयोग
B. संविधान सभा
C. राष्ट्रपति
D. कार्य समिति
Answer:- B

19. सदस्यीय प्राक्कलन समिति संसद के किस सदन की समिति है?
A. लोकसभा की
B. राज्यसभा की
C. लोकसभा एवं राज्यसभा की
D. किसी भी सदन का नहीं
Answer:- A

20. भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई कि "भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य" है?
A. मौलिक अधिकार
B. संविधान की प्रस्तावना
C. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
D. संविधान की 9 वीं अनुसूची
Answer:- B

21. निम्नलिखित में से कौन सा संवैधानिक संशोधन अधिनियम प्रदान करता है कि आपातकाल में भी अनुच्छेद 20 और 21 को निलंबित नहीं किया जा सकता है?
A. 44वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
B. 52 वां संविधान संशोधन अधिनियम,1985
C. 55 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम,1986
D. 56 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम,1987
Answer:- A

22. निम्नलिखित मे से किस अधिनियम
द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने
की शक्ति प्रदान की गयी -
A. चार्टर एक्ट - 1833
B. भारतीय परिषद अधिनियम - 1861
C. भारतीय परिषद अधिनियम 1892
D. भारतीय परिषद अधिनियम 1909
Answer:- B

23. विधान परिषद् को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है?
A. जम्मू कश्मीर
B. तमिलनाडु
C. पं. बंगाल
D. बिहार
Answer:- A

24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
A. सामान्य रूप से राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष होता हैं
B. राज्यपाल की पदावधि राष्ट्रपति की इच्छा पर निर्भर करती है
C. राष्ट्रपति किसी भी समय राज्यपाल को उसके पद से पदच्युत कर सकता है
D. राज्यपाल की पदावधि प्रधानमंत्री की इच्छा पर निर्भर
करती हैं
Answer:- D

25. लोकसेवा समिति में लोकसभा एवं राज्यसभा के क्रमशः कितने - कितने सदस्य होते है ?
A. 20 , 15
B. 15, 10
C. 15, 7
D. 20, 10
Answer:- C

26. भारत में सबसे पहले राजस्थान में पंचायतीराज की स्थापना किस वर्ष हुई?
A. 1952
B. 1956
C. 1959
D  1960
Answer:- C

27. भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से
कौन-सा मौलिक अधिकार नहीं है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. धर्म की आजादी का अधिकार
C. संपत्ति का अधिकार
D. शिक्षा का अधिकार
Answer:- C

28. निम्न में से भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं
करता है?
A. उप-राष्ट्रपति
B. मुख्य निर्वाचन आयुक्त
C. राज्यपाल
D. उपरोक्त सभी की करता हैं
Answer:- D

29. लोक सेवा आयोग के कार्यो का उल्लेख किस अनुच्छेद के अन्तर्गत है?
A. अनुच्छेद 315
B. अनुच्छेद 320
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 325
Answer:- B

30. स्वतन्त्रता के बाद रियासतों का भारत संघ में एकीकरण करने के लिए कौन जिम्मेदार थे ?
A. श्री राजगोपालाचारी
B. पं. जवाहर लाल नेहरु
C. सरदार वल्लभ भाई पटेल
D. मौलाना अबुल कलाम आजाद
Answer:- C

31. निम्नलिखित में से किस केंद्रशासित प्रदेश को आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया है?
A. पुडुचेरी
B. दमन और दीव
C. दादरा और नगर हवेली
D. लक्षद्वीप
Answer:- A

32. संविधान के किस भाग के तहत नगर पालिकाओं का
प्रावधान किया गया है?
A. भाग IX-A
B. भाग V
C. भाग VI
D. भाग XX
Answer:- A

33. किसे लोक लेखा समिति का 'आंख व कान' कहा जाता है?
A. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
B. महान्यायवादी
C. महाधिवक्ता
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:- A

34. प्रधानमंत्री इस पद के अलावा अन्य किस पद पर आसीन होता हैं ?
A. रॉ के प्रमुख
B. रक्षा बलों के उप कमांडर
C. श्रम आयोग के प्रमुख
D. नीति आयोग के प्रमुख
Answer:- D

35. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है ?
A. अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया
B. कार्यपालिका प्रक्रिया
C. न्यायिक प्रक्रिया
D. विधायी प्रक्रिया
Answer:- A

36. भारतीय संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन सा प्रावधान मंत्री परिषद की नियुक्ति तथा पदच्युति का विवेचित करता है?
A. अनुच्छेद 70
B. अनुच्छेद 72
C. अनुच्छेद 74
D. अनुच्छेद 75
Answer:- D

37. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों का तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है ?
A. अनुच्छेद 104
B. अनुच्छेद 105
C. अनुच्छेद 82
D. अनुच्छेद 117
Answer:- B

38. कौन सा अनुच्छेद संसद के दो अधिवेशनों के बीच 6 माह के अन्तराल की अनिवार्यता का उल्लेख करता है?
A. अनुच्छेद 53
B. अनुच्छेद 76
C. अनुच्छेद 63
D. अनुच्छेद 85
Answer:- D

39. निम्नलिखित में से किस एक को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है?
A. संसद
B. महान्यायवादी
C. उच्चतम न्यायालय
D. राष्ट्रपति
Answer:- C

40. निम्नलिखित में वह कौन-सा समिति है जिसमें केवल लोकसभा के सदस्य ही सम्मिलित होते है ?
A. लोक लेखा समिति में
B. प्राक्कलन समिति में
C. सार्वजनिक उधम समिति में
D. लोक लेखा समिति और प्राक्कलन समिति दोनों में
Answer:- B

41. सार्वजनिक महत्व के किसी विषय पर राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय से सलाह माँगता है। यह सलाह राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत माँगता है?
A. अनुच्छेद- 143
B. अनुच्छेद- 243
C. अनुच्छेद- 169
D. अनुच्छेद-145
Answer:- A

42. संविधान के अनुसार लोकसभा के स्पीकर को उसके पद से हटाया जा सकता है, यदि?
A. सदन के सभी सदस्यों के बहुमत द्वारा प्रस्ताव पारित हो
B.  सदन के कुल सदस्यों के कम-से-कम दो तिहाई के मत से प्रस्ताव पारित हो
C. कुल सदस्यों के आधे से आधे से अधिक सदस्यों के मत से प्रस्ताव पारित हो
D.  इनमें से कोई नहीं
Answer:- A

43. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 का "विधि के समक्ष समानता" (equality before law) का वाक्यांश लिया गया हैं-
A. ब्रिटेन के संविधान से
B. संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
C. फ्रांस के संविधान से
D. जापान के संविधान से
Answer:- A

44. भारतीय संविधान के निर्माताओं ने स्व-सरकार का संसदीय स्वरूप कहाँ से ग्रहण किया है?
A. यू. एस० ए० से
B. यू. के से
C. फ्रांस से
D. रूस
Answer:- B

45. संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग चलाए जाने का प्रावधान है ?
A. अनुच्छेद 256
B. अनुच्छेद 151
C. अनुच्छेद 124
D. अनुच्छेद 111
Answer:- C

46. सर्वोच्च न्यायालय अपने द्वारा सुनाये गये किसी निर्णय या आदेश का पुनरावलोकन कर सकता है | यह व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में उपबंधित है ?
A. अनुच्छेद 138
B. अनुच्छेद 139
C. अनुच्छेद 137
D.  अनुच्छेद 143
Answer:- C

47. निम्नलिखित में से किस प्रधान मंत्री ने क्रिप्स मिशन भारत भेजा?
A. स्टेनली बाल्डविन
B. नेविल चेम्बरलेन
C. जेम्स रामसे मैकडोनाल्ड
D. विंस्टन चर्चिल
Answer:- D

48. निम्न में से कौन सा एक भारत में सामाजिक - आर्थिक न्याय की स्थापना की दिशा में सबसे प्रभावी प्रावधान हो गया है?
A. राज्य के नीति के निदेशक सिद्धांतों
B. मौलिक अधिकार
C. संविधान प्रस्तावना
D. मौलिक कर्तव्यों
Answer:- A

49. किस संवैधानिक संशोधन ने मूलभूत अधिकारों के ऊपर निदेशक सिद्धांत को आधिपत्य दिया?
A. 42 वाँ संशोधन
B. 16 वाँ संशोधन
C. 44 वें संशोधन
D. 25 वाँ संशोधन
Answer:- A

50. भारतीय संविधान का ब्लू प्रिन्ट समझा जाता है?
A. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
B. भारत सरकार अधिनियम 1935
C. माउंट फोर्ड सुधार
D. मार्ले-मिंटो सुधार
Answer:- B

Indian Polity के बाकी प्रश्नों को आप PDF से पढ़ सकते हैं, PDF File नीचे दिया गया हैं:---


Download Link :- Click Here

दोस्तों हमे आशा है आपको यह हमारा छोटा सा प्रयास बेहद पसंद आया होगा, पसंद आए तो दोस्तों को भी जरूर शेयर करें।

 
THANK YOU !

Post a Comment

0 Comments