Indian Geography GK In Hindi MCQs [with explanation]। भारत का भूगोल क्विज

Indian Geography GK In Hindi MCQs [with explanation]। भारत का भूगोल भारत का भूगोल क्विज :-

                                                       दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Indian Geography GK In Hindi MCQs | Geography Quiz In Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions In Hindi) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC Indian Geography GK In Hindi MCQs, Bpsc Geography Gk Previous Year Question, Most Important Indian Geography GK In Hindi Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं। 

Indian Geography GK In Hindi MCQs [with explanation]। भारत का भूगोल क्विज
Indian Geography GK In Hindi MCQs [with explanation]। भारत का भूगोल क्विज 

   Geography GK In Hindi MCQs | Geography Quiz In Hindi                              

1. निम्न में से कौन-सी एक अंतर्देशीय जल निकासी के साथ एक नदी नहीं है ?

(a) रुपेन

(b) बनास

(c) पेरियार

(d) सरस्वती


रुपेन नदी (गुजरात), बनास नदी (राजस्थन) तथा सरस्वती (हरियाणा- राजस्थान) नदी एक अंतर्देशीय जल निकासी का एक माध्यम है। ये नदियां समुद्र में नहीं गिरती हैं। वर्षा ऋतु में इनमें पानी भर जाता है जबकि बाकी दिनों में ये सूखी रहती हैं। जबकि पेरियार केरल की महत्वपूर्ण नदी है। यह सदानीरा है तथा लक्षद्वीप सागर में गिरती है |


2. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है ? 

(a) अमरकंटक पहाड़ियां 

(b) सह्याद्री पहाड़ियां

(c) मैकाल पहाड़ियां 

(d) नीलगिरि पहाड़ियां 


नर्मदा नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक पहाड़ियां हैं। यहां से निकलकर पश्चिम की ओर 1312 किमी. तक  प्रवाहित होते हुए नर्मदा नदी अरब सागर में मिल जाती है। यह नदी विंध्य एवं सतपुड़ा श्रेणियां के मध्य भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है।


3. यार्लंग ट्सैंगो (Yarlung Tsangpo) प्रचलित नाम क्या है ?

(a) गंगा

(b) ब्रह्मपुत्र

(c) महानदी

(d) सतलज


यार्लंग ट्सैंगो (Yarlung Tsangpo) का भारत में प्रचलित नाम | ब्रह्मपुत्र है। यह पश्चिमी तिब्बत के आंग्शी ग्लेशियर (Angsi) | Glacier) से निकलती है। अरुणाचल प्रदेश में यह सियांग नाम से प्रवेश करती है। आगे चलकर असम में इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।

4. निम्नलिखित में से किस देश में सिंधु नदी प्रवाहित नहीं होती है ?

(a) भारत 

(b) पाकिस्तान

(c) चीन

(d) अफगानिस्तान


सिंधु नदी, तिब्बत के मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगदुंग ग्लेशियर से निकलती है। यह 2880 किमी. लंबी है। यह चीन (तिब्बत) से निकलकर भारत और पाकिस्तान में प्रवाहित होते हुए अरब सागर में गिरती है। यह अफगानिस्तान में प्रवाहित नहीं होती है


5. निम्न में से कौन-सी सिंधु नदी की सहायक नदी नहीं है ?

(a) व्यास

(b) सतलज

(c) चंबल

(d) रावी


सिंधु नदी तिब्बत के चेमायुंगदुंग ग्लेशियर से निकलती है। सिंधु नदी के बाएं ओर से मिलने वाली सहायक नदियां सतलज, | व्यास, रावी, चिनाब और झेलम प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त जॉस्कर, स्यांग, शिगार व गिलगिट नदियां भी बाएं ओर से मिलने वाली सहायक नदियां हैं। दाएं ओर से मिलने वाली नदियों में श्योक, काबुल, कुर्रम, गोमल आदि हैं। जबकि चंबल नदी यमुना की सहायक नदी है।


6. झेलम, चिनाब और रावी किसकी सहायक नदियां हैं? 

(a) गंगा नदी

(b) सिंधु नदी

(c) ब्रह्मपुत्र नदी 

(d) गोदावरी नदी


7. धनसिरी ( Dhansiri) नदी किस राज्य से आरंभ होती है ?

(a) नगालैंड

(b) त्रिपुरा

(c) मिजोरम

(d) मेघालय

धनसिरी ( Dhansiri) नदी नगालैंड स्थित लैसांग चोटी से निकलती है। यह नगालैंड तथा असम में प्रवाहित होती हुई ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। इसकी लंबाई लगभग 352 किमी. है।


8. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल तिब्बत में है ?

(a) गोदावरी

(b) महानदी

(c) ब्रह्मपुत्र

(d) सोन


ब्रह्मपुत्र नदी पश्चिमी तिब्बत के आंग्शी ग्लेशियर से निकलती है जबकि गोदावरी नदी त्र्यंबकेश्वर के निकट (महाराष्ट्र) से, सोन नदी तथा महानदी का उद्गम अमरकंटक पहाड़ी मध्य प्रदेश से होता है।



14. कौन-सी नदी अरब सागर में नहीं मिलती है ?

(a) नर्मदा

(b) ताप्ती

(c) पेरियार

(d) महानदी


महानदी अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में डेल्टा का निर्माण करती है। जबकि अन्य नर्मदा, ताप्ती तथा पेरियार नदी अरब सागर में मिलती हैं।


15. निम्न में से गंगा नदी की सहायक नदी कौन-सी है?

(a) तुंगभद्रा

(b) ब्यास

(c) गंडकी

(d) मानस


गंडकी नदी को दक्षिणी नेपाल में नारायणी और भारत में गंडक कहा जाता है। यह गंगा नदी की सहायक नदी है। गंगा की अन्य सहायक नदियां हैं- यमुना, गोमती, घाघरा, कोसी, सोन आदि । ब्यास रावी की सहायक नदी है। तुंगभद्रा कृष्णा नदी की तथा मानस ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।

Read This Also:- 


16. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जो समुद्र में प्रवाहित

नहीं होती?

(a) गंगा

(b) यमुना

(c) ताप्ती 

(d) कावेरी 


यमुना नदी यमुनोत्री हिमनद के बंदर पूंछ चोटी के पास से निकलती है तथा प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा नदी में आकर मिल जाती है। गंगा एवं कावेरी बंगाल की खाड़ी में जबकि ताप्ती नदी | अरब सागर में मिलती है।

17. जायकवाड़ी परियोजना- जो कि सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है- किस नदी पर स्थिति है ?

(a) गोदावरी

(b) नर्मदा

(c) कृष्णा

(d) तापी


जायकवाडी परियोजना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में जायकवाड़ी गांव के निकट गोदावरी नदी पर निर्मित है। इस बांध की लंबाई लगभग 10 किमी. है। इसके पीछे 'नाथसागर जलाशय स्थित है। | इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सिंचाई क्षमता में वृद्धि करना था।


18. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है।
अभिकथन (A) : अधिकांश प्राचीन सभ्यताएं नदियों के पास  विकसित हुई थीं। कारण (R) : मनुष्य का मुख्य व्यवसाय कृषि था|
सही विकल्प चुनें।

(a) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।

(b) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है । 

(c) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की उचित व्याख्या है।

(d) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R),(A) की उचित व्याख्या नहीं है। 


विश्व की अधिकांश प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। इसका प्रमुख कारण पेयजल की सुविधा, परिवहन की सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए जलमार्गों का प्रयोग,  कृषि आदि था। प्राचीन काल में कृषि मुख्य व्यवसाय नहीं था बल्कि व्यापार एवं पशुपालन मुख्य व्यवसाय था।

19. भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील निम्नलिखित में से कौन-सी है ?

(a) डल झील

(b) थोल झील

(c) पुष्कर झील

(d) वुलर झील


भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील वुलर झील है। यह जम्मू कश्मीर राज्य के बांदीपोरा जिले में स्थित है। मौसम के अनुसार इस झील का क्षेत्रफल 30 से 260 वर्ग किमी के बीच परिवर्तित होता रहता है। यह एक आर्द्रभूमि (रामसर स्थल) है। प्राचीन  काल में इसे महापद्मसर के नाम से जाना जाता था।

20. वुलर झील सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है, जो राज्य में स्थित है।

(a) हिमाचल प्रदेश 

(b) अरुणाचल प्रदेश

(c) उत्तराखंड

(d) जम्मू-कश्मीर 



21. ------- झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील में से एक है।

(a) चिलिका

(b) सांभर

(c) वुलर 

(d) वेम्बनाड


वुलर झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है। झील की लंबाई 16 किमी., चौड़ाई 7.6 किमी. और औसत गहराई 5.8 मीटर है। इस झील को वर्ष 1990 में रामसर स्थल का दर्जा दिया गया।


22. निम्नलिखित में से कौन-सी झील सलाइन सोडा (Saline soda) झील है, जो उल्कापात के प्रभाव से बुल्धाना (Buldhana) जिले में बनी थी ?

(a) लोनार झील

(b) नकुरु झील

(c) शाला झील

(d) मोनो झील


महाराष्ट्र के बुल्धाना जिले में स्थित लोनार झील, खारे पानी (Saline Soda) की झील है। इसका निर्माण उल्का पिंड गिरने से हुआ था।

23. निम्न में से जो अलग या विषम है उसे चुनें

(a) डल झील

(b) सांभर झील

(c) वेम्बनाद झील

(d) वुलर झील


प्रश्नानुसार दिए गए विकल्पों में डल झील, वुलर झील तथा  वेम्बानाद झील मीठे पानी की झीलें हैं जबकि सांभर झील खारे पानी की झील है। डल झील तथा वुलर झील जम्मू-कश्मीर राज्य में, वेम्बानाद झील केरल में तथा सांभर झील राजस्थान में स्थित है।


24. हीराकुंड डैम किस नदी पर स्थापित किया गया है ?

(a) कावेरी

(b) गंडक

(c) महानदी

(d) बैतारानी



हीराकुंड बांध (Dam) ओडिशा राज्य में महानदी पर बनाई गई महत्वाकांक्षी परियोजना है। मुख्य बांध की लंबाई 4801 मी. तथा ऊंचाई 200 फीट है। यह विश्व का सबसे लंबा बांध है।



25. हीराकुंड जलाशय किस नदी पर निर्माण किया गया है ?

(a) सतलज

(b) गोदावरी

(c) महानदी

(d) नर्मदा

26. कोयना बांध, किस राज्य में स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) राजस्थान

(c) महाराष्ट्र

(d) गुजरात


कोयना बांध महाराष्ट्र राज्य में कोयना नदी पर निर्मित है। इसके  पीछे शिवाजी सागर झील का निर्माण हुआ है। इस बांध से जल  विद्युत उत्पादन का कार्य महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।


27. अलमाटी बांध नदी पर बनी एक जलविद्युत परियोजना है।

(a) गोदावरी

(b) यमुना

(c) कृष्णा 

(d) कावेरी


अलमाटी बांध कृष्णा नदी पर बनी एक जलविद्युत परियोजना है।  नागार्जुन सागर बांध भी कृष्णा नदी पर निर्मित है। कावेरी नदी पर मेटूर बांध निर्मित है।


28. निम्नलिखित बिजली घरों में से कौन दामोदर घाटी परियोजना  के साथ जुड़ा हुआ है ?

I दुर्गापुर       II. चंद्रपुरा        III. मैन      IV. हम्पी

सही विकल्प चुनें।

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) I, II और III

(d) I, II, III और IV


दामोदर घाटी परियोजना से संबंधित बिजली घरों में मेजिया (प. बंगाल), बोकारो (झारखंड), चन्द्रपुरा (झारखंड), दुर्गापुर (प.बंगाल), कोडरमा (झारखंड), रघुनाथपुर (प. बंगाल), मैथन (पश्चिम बंगाल), पंचेत (झारखंड) तथा तिलैया (झारखंड) आदि हैं। जबकि हम्पी इससे संबंधित नहीं है।



29. शरावती पनबिजली परियोजना (Sharawathi hydroelec

tric project) ------- में है।

(a) पुडुचेरी

(b) कर्नाटक

(c) तमिलनाडु

(d) केरल

शरावती पनबिजली परियोजना (Sharavathi hydroelectric project) कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसकी कुल स्थापित क्षमता 1035 मेगावॉट है। कर्नाटक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसे 'मास्टर स्टेशन' के रूप में चिह्नित किया है।

30. किस अभयारण्य को पूर्व में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था ?

(a) समसपुर पक्षी अभयारण्य

(b) मयानी पक्षी अभयारण्य

(c) सलीम अली पक्षी अभयारण्य

(d) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान


केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को ही पूर्व में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था। इसे पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है। इसे वर्ष 1982 में नेशनल पार्क घोषित किया गया तथा 1985 में | यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया। यह राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।

31. कान्हा (Kanha) राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) मध्य प्रदेश

(c) राजस्थान

(d) उत्तराखंड


कान्हा (Kanha) राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश, राज्य में स्थित है।  इसकी स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी। वर्ष 1974 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत लाया गया। बारहसिंगा के संरक्षण में इस राष्ट्रीय उद्यान की विशेष उपलब्धि रही है।

32. निम्न में से किस स्थल को जुलाई, 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया? 

(a) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम

(b) काजीरंगा वन्यजीव अभयारण्य

(c) केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, मणिपुर 

(d) महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया


जुलाई, 2016 में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया। जुलाई, 2018 में  मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेंबल को विश्व  धरोहर सूची में शामिल किया गया। जिसके कारण अब तक भारत के कुल 37 स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं। जिसमें सात प्राकृतिक श्रेणी में, एक मिश्रित श्रेणी में तथा शेष 29 स्थल सांस्कृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

33. सिमलीपाल बायो- रिजर्व कहां स्थित है ?

(a) असम

(b) मेघालय

(c) ओडिशा

(d) पश्चिम बंगाल


सिमलीपाल बायो-रिजर्व मयूरभंज, ओडिशा में स्थित है। यह बायो रिजर्व वर्ष 1994 में अस्तित्व में आया। बायो- रिजर्व के तहत कुल 5569 वर्ग किमी. का क्षेत्रफल शामिल है।

34. 'जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र का सबसे सही विवरण है 

(a) बायो गैस उत्पादन स्थल 

(b) खनिजों की कमी वाले भंडार 

(c) सतत विकास के अध्ययन स्थल

(d) वनों की कटाई से प्रभावित स्थल


जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र सतत विकास का अध्ययन स्थल हैं। यह स्थलमंडल तटीय पर्यावरण के रक्षित क्षेत्रों की एक विशेष श्रेणी है जहां मनुष्य भी व्यवस्था का एक अभिन्न घटक है। यह प्राकृतिक बायोम तथा एक अकेला जैविक समुदाय का प्रतिनिधि नमूना है। जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र की संकल्पना वर्ष 1975 में की गई। इसका प्रारंभ यूनेस्को के 'मानव एवं जैवमंडल कार्यक्रम' के अधीन हुई ।



35. भारत के किस राज्य में अरबिथिट्टू (Arabithittu) वन्यजीव

पशुविहार स्थित है ?

(a) तमिलनाडु

(b) केरल

(c) आंध्र प्रदेश

(d) कर्नाटक

अरबिथिट्टू वन्यजीव विहार मैसूर, कर्नाटक में स्थित है। यह लगभग 14 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। वर्ष 1985 में इसे वन्यजीव विहार घोषित किया गया।

36. डिब्रू-साइखोवा (Dibru-Saikhowa), नामेरी ( Nameri) सभी किस राज्य में स्थित है ? और ओरंग नेशनल पार्क (Orang National Park) ये

(a) आंध्र प्रदेश

(b) असम

(c) अरुणाचल प्रदेश

(d) उत्तराखंड


डिब्रू-साइखोवा (Dibru-Saikhowa), नामेरी (Nameri) और औरंग (Orang) नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित हैं। इनके अतिरिक्त असम में काजीरंगा नेशनल पार्क, मानस नेशनल पार्क भी स्थित | हैं। असम में कुल 5 नेशनल पार्क स्थित हैं।

37. दुर्लभ साइबेरियाई सारस -------- में नियमित रूप से आया करते थे, जो कि एक वैश्विक विरासत स्थल भी है।

(a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

(b) वेदथंगल पक्षी अभयारण्य

(c) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 

(d) रंगनाथिडू पक्षी विहार

दुर्लभ साइबेरियाई सारसों का नियमित रूप से आगमन राजस्थान, (भारत) के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में होता था। ये पक्षी साइबेरिया में ठंड के मौसम के दौरान लंबी यात्रा करके भारत आते थे। हालांकि इनका आगमन अब नहीं हो रहा है ।


38. निम्नलिखित में से क्या भारत में बाघों की आबादी के लिए खतरा नहीं है ?

(a) उपलब्ध शिकार में कमी

(b) वन्यजीव गलियारों का संयोजन

(c) मवेशियों की चराई

(d) प्राकृतिक वास का विखंडन


भारत में बाघों की आबादी के प्रमुख खतरे हैं- उपलब्ध शिकार में कमी, मवेशियों की चराई, प्राकृतिक वास का खंडन आदि । वन्यजीव गलियारों का संयोजन बाघों की आबादी के लिए खतरा नहीं है।



39. 'रेड डेटा बुक' (जिसे लाल सूची भी कहा जाता है) क्या है ?

(a) अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों का ब्यौरेवार दस्तावेज

(b) भूकंपीय क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेज

(c) सूखाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेज

(d) जानवरों, पौधों आदि की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का ब्यौरेवार दस्तावेज


रेड डेटा बुक' जिसे लाल सूची भी कहा जाता है, जानवरों, पौधों आदि की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का ब्यौरेवार दस्तावेज है। यह वर्ष 1964 में स्थापित की गई। इसमें लुप्तप्राय प्रजातियों की तीन श्रेणियां हैं- गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endan gered), संकटग्रस्त (Endangered) और अतिसंवेदनशील (Vul nerable)|


40. इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन कहां पर है ?

(a) चंडीगढ़

(b) मैसूर

(c) श्रीनगर

(d) दार्जिलिंग


इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) भारत में स्थित है। इसे पूर्व में मॉडल फ्लोरीकल्चर सेंटर के नाम से जाना जाता था लगभग 12 हेक्टेयर में फैला यह गार्डन वर्तमान में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है।

Read This Also:- 

Post a Comment

0 Comments