Biology Most Important Questions in Hindi [Explanation] | जीव विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में

Biology Most Important Questions in Hindi [Explanation] | जीव विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में 

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Biology quiz in hindi , Gk Question in Hindi With Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।                                   

Biology Most Important Questions in Hindi [Explanation] | जीव विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में
Biology Most Important Questions in Hindi [Explanation] | जीव विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में 


1. निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिका अंग पादप कोशिका में पाया जाता है किंतु पशु कोशिका में नहीं पाया जाता है?

(a) क्लोरोप्लास्ट

(b) एंडोप्लास्मिक रेटीकुलम

(c) माइटोकॉन्ड्रिया

(d) राइबोसोम


क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के लवक हैं। इनकी खोज वैज्ञानिक शिम्पर ने की। इनमें हरे रंग का वर्णक क्लोरोफिल होता है जिसके कारण पत्तियों व पौधों के कुछ भाग हरे दिखाई पड़ते हैं। जंतु कोशिकाओं में ये अनुपस्थित होते हैं। इनमें Mg + आयन उपस्थित होते हैं। हरित लवक का मुख्य कार्य प्रकाश संश्लेषण है।


2. अपराधी को पहचानने के लिए फॉरेंसिक विभाग निम्नलिखित तकनीक का प्रयोग करता है 

(a) DNA एडीटिंग

(b) DNA स्प्लाइसिंग

(c) DNA फिंगर प्रिंटिंग 

(d) DNA एम्प्लीफिकेशन

उत्तर-(c)

अपराधी को पहचानने के लिए फॉरेंसिक विभाग DNA फिंगर प्रिंटिंग तकनीक का प्रयोग करता है। यह तकनीक वर्ष 1984 में ब्रिटिश जेनेटिस्ट एलेक जेफ्रीज एवं उनके सहयोगियों द्वारा विकसित किया गया था। इसके द्वारा जैविक माता पिता की पहचान भी संभव है।


3. सबसे पहले डीएनए (DNA) को अलग किसने किया था?

(a) फ्रेडरिक मिएस्चेर

(b) अल्ब्रेक्ट कोसेल

(c) फोबस लेवेने

(d) जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक


सबसे पहले फ्रेडरिक मिएस्चेर ने डीएनए को अलग किया था। उन्होंने 1869 ई. में मरी हुई पस कोशिकाओं (श्वेत रुधिराणु) से केंद्रक का पदार्थ निकाला। इस पदार्थ में सल्फर की मात्रा कम तथा फॉस्फोरस की मात्रा अधिक थी क्योंकि प्रोटीन्स में सल्फर की मात्रा अधिक होती है, परंतु फॉस्फोरस की मात्रा कम होती है। अतः उन्होंने केंद्रक में प्रोटीन्स के अतिरिक्त एक अन्य फॉस्फोरस युक्त पदार्थ का अनुमान लगाया तथा इसे न्यूक्लिन (Nuclein) नाम दिया।

4. डीएनए (DNA) परीक्षण के संबंध में विषम का पता लगाएं।

(a) जातीयता 

(b) कुल-परंपरा 

(c) पोलियो

(d) वंशावली


उपर्युक्त विकल्पों में जातीयता, कुल परंपरा तथा वंशावली डीएनए परीक्षण से संबंधित हैं। जबकि पोलियो डीएनए परीक्षण से संबंधित नहीं है। पोलियो एक विषाणुजनित रोग है। ध्यातव्य है कि भारत अब पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है।


5. शरीर में लगी चोट की मरम्मत के लिए किस प्रकार के सेल विभाजन का प्रयोग किया जाता है ?

(a) केवल समसूत्रण

(b) केवल अर्धसूत्री विभाजन

(c) माइटोसिस और मियोसिस दोनों

(d) न समसूत्रण और न ही अर्धसूत्री विभाजन 


समसूत्रण या समसूत्री विभाजन कायिक कोशिकाओं में होता है। यह शरीर में लगी चोट की मरम्मत व शारीरिक वृद्धि के लिए उत्तरदायी होता है। समसूत्रण विभाजन से उत्पन्न कोशिकाओं में गुण सूत्रों की संख्या समान होती है।


6. मानवीय विकास के संबंध में हाल ही में खोज की गई कड़ी,कौन-से जीवाश्म की खोज है?

(a) लूसी

(b) होमो नलेडी

(c) होमो सैपियन्स 

(d) ऑस्टियो पिथेलींस


मानवीय विकास से संबंधित हाल ही में होमो नलेडी जीवाश्म की खोज हुई। होमो नलेडी जीवाश्म की खोज दक्षिण अफ्रीका में सर्वप्रथम वर्ष 2013 में हुई जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी औपचारिक रूप से घोषणा वर्ष 2015 में की गई।


7. जैव आवर्धन (या जैव-संचय) का कारण क्या है ?

(a) ओजोन

(b) ओर्गेनो- क्लोरीन

(c) लाइकेन

(d) प्रोटीन


अनेक प्रकार के कीटनाशक पदार्थ, खर-पतवारनाशी व अन्य क्लोरीन युक्त पदार्थ ऐसे पदार्थ हैं जिनका जीवधारियों द्वारा बहुत कम विघटन होता है। ये पदार्थ खाद्य श्रृंखला द्वारा पौधों व जंतुओं के शरीर में पहुंच जाते हैं और वहीं पर संचित होते रहते हैं। इनकी सांद्रता प्रत्येक ट्रॉफिक स्तर पर बढ़ती जाती है और उच्च उपभोक्ता में अधिकतम हो जाती है। इस क्रिया को जैव आवर्धन कहते हैं। उदाहरणार्थ ओर्गेनो क्लोरीन, DDT, BHC आदि मानव शरीर में श्रृंखला के माध्यम से पहुंचकर विषैला प्रभाव दिखाते हैं ।

Read Also:- 

8. निम्नलिखित में से कौन-सा वह विचार है कि नई प्रजातियों का विकास उनके परिभाषित लक्षणों में अचानक एवं अप्रत्याशित परिवर्तन के कारण हुआ है ?

(a) प्राकृतिक चयन 

(b) उत्परिवर्तन

(c) पुनर्सयोजन 

(d) नॉन-रैंडम मैटिंग


उत्परिवर्तन सिद्धांत के अनुसार, नई प्रजातियों का विकास उनके परिभाषित लक्षणों में अकस्मात एवं अप्रत्याशित परिवर्तन के कारण होता है। उत्परिवर्तन सिद्धांत या उत्परिवर्तनवाद ह्यूगो डी. ब्रीज नामक वैज्ञानिक ने दिया। उत्परिवर्तन जैव विकास के लिए कच्चा  माल उपलब्ध कराता है। ध्यातव्य है कि जो उत्परिवर्तन जींस में होते हैं, वही दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित हो पाते हैं।


9. पेट की परत में कुछ ग्रंथियों की कोशिकाओं से कौन-सा एसिड स्रावित होता है ?

(a) हाइड्रोक्लोरिक 

(b) इथेनाइक

(c) फॉर्मिक

(d) नाइट्रिक


आमाशय की ऑक्जिन्टिक कोशिकाओं से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) का स्रावण होता है। इसी जठर रस की उच्च अम्लीयता (pH 1.0-3.0) HCI के कारण होती है HCI भोजन के साथ आए  हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है। यह पेप्सिनोजन प्रोएन्जाइम | को सक्रिय पेप्सिन (Pepsin) में बदलता है।

10. आनुवंशिकता के नियम किसने प्रस्तावित किए थे ? 

(a) थॉमस रॉबर्ट माल्थस 

(b) जॉन मेनार्ड केयन्स 

(c) ग्रेगर मंडल 

(d) डोनाल्ड बेयर


ग्रेगर जॉन मंडल ने वंशागति के सिद्धांत बनाकर आधुनिक अनुवंशिकी की नींव डाली। इन्हें 'आनुवंशिकी का पिता' कहते हैं ।


11. आमतौर पर, वर्णांधता (कलर ब्लाइंडनेस) क्या है ?

(a) एक आनुवंशिक प्रकृति

(b) एक गैर-आनुवंशिक स्थिति 

(c) जीवन शैलीगत बीमारी

(d) प्रकाश में अनावरण के कारण


वर्णाधता (कलर ब्लाइंडनेस) एक आनुवंशिक प्रकृति है जिसे X सहलग्न रोग कहते हैं। वर्णाध व्यक्ति लाल व हरे रंग का भेद नहीं कर पाते। इसीलिए इस रोग को लाल-हरा अंधापन भी कहते हैं। इस रोग में स्त्री वाहक (Carrier) की भूमिका में रहती है।


12.  विकास का सिद्धांत किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था?

(a) चार्ल्स डार्विन

(b) चार्ल्स डिकेन्स

(c) अल्बर्ट आइंस्टीन 

(d) आइजैक न्यूटन


उपर्युक्त विकल्पों में चार्ल्स डार्विन द्वारा जैव विकास का सिद्धांत प्रतिपादित किया गया जो डार्विनवाद के नाम से प्रसिद्ध है। इस सिद्धांत की विस्तृत व्याख्या इनकी पुस्तक प्राकृतिक चुनाव द्वारा जातियों की उत्पत्ति' (Origin ofspecies) में छपीl


13. जीवन की मूलभूत इकाई क्या है?

(a) कोशिका 

(b) अंग

(c) ऊतक

(d) नाभिक 


जीवन की मूलभूत इकाई कोशिका होती है। जीवधारियों का शरीर एक या अनेक कोशिकाओं का बना होता है। कोशिका सिद्धांत  श्लाइडेन एवं श्वान नामक वैज्ञानिकों ने दिया था। कोशिका शरीर की संरचनात्मक व कार्यात्मक इकाई होती है।


14. विश्वास और प्रथाओं का एक संग्रह जिसका उद्देश्य मानव आबादी की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार लाना होता है, यह किस आनुवंशिकी के क्षेत्र को कहा जाता है ? 

(a) आनुवंशिक इंजीनियरिंग

(b) क्लोनिंग

(c) भ्रूण चयन

(d) युजेनिक्स


युजेनिक्स के अंतर्गत मानव आबादी की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार लाकर इनकी उन्नति या उत्थान किया जाता है।


15. आनुवंशिक अभियांत्रिकी का दूसरा नाम क्या है?

(a) DNA अंगुलि मुद्रण

(b) DNA संपादन

(c) पुन:संयोजक DNA प्रौद्योगिकी

(d) वंशाणु उपचार


आनुवंशिक अभियांत्रिकी को पुनःसंयोजक DNA प्रौद्योगिकी भी कहा जाता है। इसमें Vector ( वाहक) के DNA में इच्छित DNA  को, रिस्ट्रिक्शन एंजाइम (Restriction enzyme) की मदद से काटकर तथा डी. एन. ए. लाइगेज की सहायता से जोड़कर DNA  की कई प्रतिकृतियां तैयार की जाती हैं।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा नाइट्रोजन फिक्सिंग बैक्टीरिया है?

(a) सालमोनेल्ला

(b) राइजोबियम

(c) ई. कोली 

(d) स्यूडोमोनास


उपर्युक्त विकल्पों में राइजोबियम नाइट्रोजन फिक्सिग बैक्टीरिया है। इनमें वायुमंडल की स्वतंत्र नाइट्रोजन को नाइट्रोजन यौगिकों में बदलने की सामर्थ्य होती है। ये जीवाणु पौधे के साथ सहजीवन  व्यतीत करते हैं। यह लेग्यूमिनस कुल के पौधों की जड़ों में पाया  जाता है। जबकि स्यूडोमोनास डिनाइट्रिफिकेंस नाइट्रोजन यौगिकों को स्वतंत्र नाइट्रोजन में बदल देते हैं।


17. जब दूध खट्टा हो जाता है, तो का उत्पादन होता है।

(a) लैक्टोज

(b) लैक्टिक एसिड

(c) सैलिसिलिक एसिड 

(d) लिनोलिक एसिड


दूध में स्ट्रेप्टोकोकस लैक्टिस एवं लैक्टोबैसिलस लैक्टिस नामक  जीवाणु पाए जाते हैं। ये जीवाणु दूध में पाई जाने वाली लैक्टोस  शर्करा का किण्वन करके लैक्टिक अम्ल बनाते हैं जिसके कारण दूध खट्टा हो जाता है। ये लैक्टिक अम्ल जीवाणु दूध में पाए जाने वाले केसीन नामक प्रोटीन की छोटी-छोटी बूंदों को एकत्रित करके दही जमाने में सहायता करते हैं।


18. दूध को दही में बदलने के लिए किस बैक्टेरियम का प्रयोग किया जाता है ? 

(a) स्ट्रेप्टोमैसस

(b) विब्रियो

(c) लैक्टोबैसिलस

(d) स्पिरिल्ला


19. निम्नलिखित में से कौन-सा जानवरों का एक तीव्र वायरल रोग है जो मनुष्यों में एक संक्रमित जानवर के काटने से फैलता है ?

(a) हीमोफीलिया

(b) कैंसर

(c) रेबीज़

(d) गलसुआ


रेबीज जानवरों का एक तीव्र वायरल रोग है जो मनुष्यों में संक्रमित जानवर के काटने से फैलता है। यह कुत्तों, चमगादड़, लोमड़ी आदि जानवरों के काटने से फैलता है। रेबीज का वायरस तंत्रिका तंत्र यानि सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति सामान्य नहीं रह पाता| रेबीज रोग को हाइड्रोफोबिया भी कहते हैं क्योंकि इसमें मरीज को पानी से भय लगता है।


20. पोलियो वैक्सीन की खोज किसके द्वारा की गई थी?

(a) आइजक न्यूटन 

(b) मैरी क्यूरी

(c) जोनास सॉल्क 

(d) अल्बर्ट आइंस्टीन


पोलियो वैक्सीन की खोज सर्वप्रथम जोनास सॉल्क द्वारा की गई  थी तथा इसका परीक्षण वर्ष 1952 में किया गया। इसके बाद, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) अल्बर्ट सॉबिन द्वारा विकसित किया गया। पोलियो एक विषाणुजनित रोग है जिससे मुख्यत: बच्चे प्रभावित होते हैं।

21. ओरल पोलिया वैक्सीन -----  के द्वारा विकसित की गई थी। 

(a) एडवर्ड जेनर

(b) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

(c) अल्बर्ट सॉबिन 

(d) जोनास सॉल्क 


22. जीका वायरस किसके द्वारा मनुष्य में संचारित होता है ?

(a) चूहा

(b) मच्छर

(c) झींगुर

(d) खरगोश


जीका वायरस एडीज मच्छरों द्वारा मनुष्यों में संचारित होता है।  इसके प्रभाव से मनुष्यों में हल्का बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते,  मांसपेशियों एवं जोड़ों के दर्द, बेचैनी व सिरदर्द आदि लक्षण देखे जाते हैं। इसके प्रभाव से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के मस्तिष्क  को क्षति पहुंचती है तथा जन्मजात मस्तिष्क विषमताएं उत्पन्न हो जाती हैं। यह असुरक्षित यौन संबंधों से भी फैलता है।


23. पीला बुखार (पीत ज्वर) मुख्य रूप से इंसानों के बीच किससे फैलता है ?

(a) मादा मच्छर के काटने से

(b) नर मच्छर के काटने से

(c) पानी

(d) वायु


पीला बुखार या पीत ज्वर मुख्य रूप से इंसानों के बीच मादा मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज एजिप्टी नामक मच्छर इस बीमारी के वाहक होते हैं। इसमें तेज बुखार आता है तथा यकृत को बहुत हानि होती है। इससे प्रायः रुधिर अल्पता ( एनीमिया ) तथा अंतः रुधिर स्राव हो जाता है।


24. चेचक के लिए टीका किसने प्रदान किया था ? 

(a) एडवर्ड जेनर 

(b) रॉबर्ट कोच

(c) पर्ल केंड्रिक 

(d) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग 


चेचक एक विषाणुजनित रोग है। इसके टीके का अविष्कार एडवर्ड जेनर ने किया था। चेचक वैरिओला नामक विषाणु से होता है।


25. कौन-सी बीमारी दिल से संबंधित नहीं है ? 

(a) एन्यूरिज्म

(b) कार्डियोमायोपैथी

(c) डिप्थीरिया

(d) मायोकार्डियल रप्र 


एन्यूरिज्म, कार्डियोमायोपैथी तथा मायोकार्डियल रप्चर दिल या हृदय से संबंधित बीमारी है जबकि डिप्थीरिया बीमारी दिल से संबंधित नहीं है। डिप्थीरिया एक संक्रामक रोग है, जो कोरेनी बैक्टीरियम डिप्थीरी नामक जीवाणु से होता है।

26. ------- एक जीवाणु संबंधी रोग है।

(a) मायोकॉर्डियल अतिक्रमण

(b) उपदंश

(c) पोलियो 

(d) दाद


मनुष्य में उपदंश या सिफलिस (Syphilis) रोग ट्रेपोनेमा पैलिडम  नामक जीवाणु से उत्पन्न होता है।


27. मानव में बैक्टीरिया के संक्रमण का सबसे आम इलाज क्या है?

(a) एस्पिरिन

(b) एंटीबॉडी)

(c) एंटीबायोटिक्स

(d) एंटीजन


मानव में बैक्टीरिया के संक्रमण का सबसे सामान्य इलाज प्रतिजैविक या एंटीबायोटिक्स है। यह किसी जीव द्वारा संश्लेषित एक यौगिक होता है, जो रोगाणुओं की वृद्धि को निरुद्ध करता है। कई प्रति  जैविक (Antibiotic) औषधियां जीवाणुओं की क्रिया के द्वारा बनाई जाती हैं। जैसे- Streptomycin griseus से स्ट्रेप्टोमाइसिन प्रतिजैविक बनाया जाता है। इसकी खोज वाकसमैन (Walkseman) ने वर्ष 1944 में की थी। इस कार्य हेतु उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला था।


28. निम्नलिखित में से कौन-सा तीव्र जठरांत्र संबंधी संक्रमण पैदा करने वाला एक जलजनित रोग है ? 

(a) हैजा

(b) रेबीज

(c) निमोनिया

(d) कुष्ठ रोग


हैजा विब्रिओ कॉलेरी नामक जीवाणु से होने वाला एक जलजनित रोग है। इस बीमारी में लगातार दस्त और उल्टियां होती हैं।


29. Tuberculosis के विरुद्ध मुख्यतया कौन-सी वैक्सिन का प्रयोग किया जाता है ?

(a) BCG

(b) DPT

(c) HiB

(d) वैरीसेल्ला


ट्यूबरकुलोसिस 'माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस' नामक जीवाणु द्वारा संक्रमित बीमारी है। इसकी खोज रॉबर्ट कोच ने की थी। इसके लिए BCG का टीका लगाया जाता है। इसका पूरा नाम Bacillus calmette Guerin हैं


30. DPT वैक्सीन में 'P' किसे संदर्भित करता है?

(a) सोरायसिस 

(b) पसिस

(c) पैंकोलाइटिस 

(d) पार्किंसंस


डी. पी. टी. का टीका शिशुओं को रोहिणी या डिप्थीरिया, कुकुर खांसी या पर्दुसिस तथा टिटेनस से रक्षा करने के लिए लगाया जाता है। वे तीनों जीवाणुजनित रोग हैं। डिप्टीरीया कोरेनिबैक्टीरियम डिप्थीरी, (Corynebacterium diphtheriae) से होता है। हीमोफिलम परट्यूसिस (Haemoplilum pertussis) से कुकुर खांसी (Pertussis) तथा क्लास्ट्रीडियम टिटैनी (Clostridium tetani) से Tetanns या lockJaw नामक रोग होता है। जन्म के दूसरे महीने में इस टीके को लगाया जाता है।

31. रोगों को फैलाने वाले कीड़ों को कहा जाता है।

(a) ट्रांसमीटर

(b) वैक्टर

(c) ट्रांसपोर्टर 

(d) लिफ्ट


रोगों को फैलाने वाले कीड़ों को वैक्टर या वाहक कहा जाता है।  उदाहरणार्थ मलेरिया रोग प्रोटोजोआ परजीवी (प्लाज्मोडियम) के कारण होता है जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर है।


32. मेलिओडोसिस क्या है ?

(a) त्वचा पर लाल चकत्ते

(b) स्मरण शक्ति में क्षति 

(c) संक्रामक रोग

(d) जोड़ों में पुराना दर्द


मेलिओडोसिस को ह्वाइटमोर का रोग भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो मानव तथा जानवरों को प्रभावित करता है। यह रोग बर्कहोल्डेरिया स्थूडेमलेई (Berkholderia psuedomallei)  नामक जीवाणु के कारण होता है। यह प्रदूषित जल व मिट्टी में पाया जाता है।


33. पौधे की पत्तियों से पानी के वाष्पीकरण को क्या कहते हैं? 

(a) ट्रांस्पिरेशन

(b) रेस्पिरेशन

(c) परिपरेशन

(d) इवैपोरेशन


पौधे की पत्तियों से पानी के वाष्पीकरण को ट्रांस्पिरेशन' कहते  इसे पोटोमीटर नामक यंत्र से मापा जाता है। अवशोषित जल स्टोमेटा द्वारा वाष्पित किया जाता है।  पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिनको रंध्र (स्टोमेटा) कहते हैं। लगभग 80-90% वाष्पोत्सर्जन रंध्रों (Sto mata) द्वारा होता है।


34. परागण ------ है ?

(a) स्टिग्मा से परागकोश तक पराग का संचार

(b) पौधों में पराग का उत्पादन 

(c) परागकोश से स्टिग्मा तक पराग का संचार 

(d) बीजाणु में पराग ट्यूब का विकास


पौधों में परागण का नर भाग अर्थात परागकोश से मादा भाग अर्थात स्टिग्मा पर संचार 'परागण' कहलाता है। इसके उपरांत निषेचन की क्रिया होती है।


35. एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) नीचे दिए गए हैं। अभिकथन (A) : पत्तियों का रंग हरा है। कारण (R) : क्लोरोफिल, एक हरा वर्णक पत्तों में मौजूद है। सही विकल्प चुनें।

(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(c) (A) सच है, लेकिन (R) गलत है। 

(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सच है। 


क्लोरोफिल नामक एक हरा वर्णक पत्तियों में मौजूद होता है।  जिसके कारण इनका रंग हरा होता है। क्लोरोफिल पौधों द्वारा होने वाली प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहायक होती है।

36. जियोट्रॉपिज्म क्या है ?

(a) गुरुत्वाकर्षण की प्रतिक्रिया के रूप में पौधों की वृद्धि 

(b) सूर्य की रोशनी की प्रतिक्रिया के रूप में पौधों की वृद्धि 

(c) पोषक तत्वों की प्रतिक्रिया के रूप में पौधों की वृद्धि 

(d) जल की प्रतिक्रिया के रूप में पौधों की वृद्धि


क्लोरोफिल नामक एक हरा वर्णक पत्तियों में मौजूद होता है जिसके कारण इनका रंग हरा होता है। क्लोरोफिल पौधों द्वारा होने वाली प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहायक होती है।


37. सर जगदीश चंद्र बोस द्वारा पौधों में वृद्धि को मापने हेतु निर्मित उपकरण का नाम क्या है ?

(a) क्रेस्कोग्राफ

(b) कार्डियोग्राफ

(c) पॉलीग्राफ

(d) टेलीग्रा


सर जगदीश चंद्र बोस द्वारा पौधों में वृद्धि को मापने हेतु क्रेस्कोग्राफ' नामक उपकरण का आविष्कार किया गया। पॉलीग्राफ झूठ पकड़ने वाली मशीन है जबकि कार्डियोग्राफ से हृदय स्पंदन की दर मापी जाती है।


38. पौधों में पाया जाने वाला नीला, बैंगनी या लाल फ्लावोनोइड वर्णक किसकी उपस्थिति के कारण होता है?

(a) कैरोटीन

(b) एंथोसाइनिन

(c) क्सेंथोफाइल्स

(d) क्लोरोफिल 


पौधों में पाया जाने वाला नीला, बैंगनी या लाल फ्लावोनोइड वर्णक एथोसाइनिन की उपस्थिति के कारण होता है। एंथोसाइनिन जल में घुलनशील वर्णक है जिसका विभिन्न रंग इसके pH मान पर निर्भर करता है। जबकि कैरोटीन विटामिन A को बनाने में योगदान देता है।

Read Also:- 

39. पौधों में रोग के अध्ययन और जिस तरह से पौधे संक्रमण का प्रतिरोध या सामना करते हैं उसे क्या कहा जाता है ? 

(a) पैथोलॉजी

(b) फिजियोलॉजी

(c) फाइटोपैथोलॉजी

(d) फोटोमॉर्पोजेनेसिस


फाइटोपैथोलॉजी के अंतर्गत पौधों में रोग व उनके निदान से संबंधित क्रिया-कलापों का अध्ययन किया जाता है। जबकि पैथोलॉजी में सामान्य रूप से रोगों व उनके निदान के बारे में अध्ययन किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments