Gk Quiz In Hindi With Explanation -2 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

 Gk Quiz In Hindi With Explanation -2 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Gk Question Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।

                                        Gk Quiz In Hindi With Explanation -1 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

Gk Quiz In Hindi With Explanation -2 | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)     


 हमने इस पोस्ट में 19 प्रश्नों (Top Gk Question In Hindi) को शामिल किया हैं जो आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं इन प्रश्नों को अच्छे से पढ़े और इनका नोट्स बना ले।

Gk Quiz In Hindi With Explanation      

1. पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्र में भारत का हिस्सा है। ( अनुमानित)

(a) 2.8%

(b) 2.4%

(c) 2.0%

(d) 3.2%

 

उत्तर- (b )

 

पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्र में भारत का हिस्सा लगभग 2.4 प्रतिशत है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है जबकि भारत में  संपूर्ण विश्व की प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

 

2. निम्नलिखित में से कौन सा देश क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा है ?

(a) ब्राजील

(b) भारत

(c) कनाडा

(d) रूस

 

उत्तर-(b)

 

दिए गए विकल्पों में भारत सबसे छोटा देश है। भारत विश्व में क्षेत्रफल के अनुसार सातवां सबसे बड़ा देश है। रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील तथा ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का स्थान आता है।

 

3. भारत में जैव-भौगोलिक (Bio-geographical) क्षेत्र कितने

(a) 2

(b) 4

(c) 6

(d) 10

 

उत्तर - (d)

 

भारत को कुल 10 जैव-भौगोलिक (Bio-geographical) क्षेत्र में बांटा गया है। जो इस प्रकार हैं- 1- ट्रांस हिमालय क्षेत्र, 2 हिमालय क्षेत्र, 3 मरुस्थलीय क्षेत्र 4 अर्द्ध-शुष्क क्षेत्र, 5- पश्चिमी घाट क्षेत्र, 6 दक्कन प्रायद्वीप क्षेत्र, 7 गंगा का मैदानी क्षेत्र, 8  तटीय क्षेत्र, 9- उत्तर-पूर्वी क्षेत्र तथा 10 द्वीपीय क्षेत्र।

 

4. भारत के दक्षिणी बिंदु जिसे कहते हैं, 2004 में सुनामी के बाद जलमग्न हो गया था ?

(a) इंदिरा प्वॉइंट

(b) मन्नार की खाड़ी

(c) श्रीसैलम प्वॉइंट

(d) निकोबार द्वीप

 

उत्तर-(a)

 

भारत का दक्षिणतम बिंदु को इंदिरा प्वॉइंट (Indira Point) कहा जाता है। वर्ष 2004 में आई सुनामी के बाद यह स्थान जलमग्न हो गया यह बड़ा निकोबार द्वीप पर स्थित है।

 

5. एक प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट भारतीय प्लेट (जहां भारत स्थित है), किस प्राचीन महाद्वीप से अलग होती है ?

(a) रॉडिनिया

(b) पैनोशिया

(c) पैन्गेई

(d) गोंडवानालैं

 

उत्तर - (d )

 

महाद्वीपीय सिद्धांत के अनुसार, भारतीय प्लेट, गोंडवानालैंड का भाग है। गोंडवानालैंड में दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत एक ही स्थल पिंड के रूप में जुड़े थे। मध्यवर्ती मध्यजीवी कल्प में गोंडवानालैंड के विशाल भूखंड का विखंडन हुआ।

 

6. गुरु शिखर क्या है ?

(a) अरावली रेंज में सबसे ऊंची चोटी

(b) एक प्रसिद्ध सिख कवि

(c) एक प्राचीन भारतीय सूफी संत

(d) उन्नीसवीं सदी का साहित्य

 

उत्तर- (a)

 

गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है। यह राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1722 मीटर है।

 

7. निम्न में से अरावली पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?

(a) सेर

(b) जरगा

(c) अचलगढ

(d) गुरु शिखर

 

उत्तर - (d )

 

8. सफेद रेगिस्तान भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें स्थित है ?

(a) गुजरात

(b) तमिलनाडु

(c) जम्मू एवं कश्मीर

(d) सिक्किम

 

उत्तर- (a )

 

गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित कच्छ के रन को सफेद  रेगिस्तान (White Desert) भी कहा जाता है। कच्छ का रन सफेद लवणीय मरुस्थलीय रेत के लिए प्रसिद्ध है। इसका विस्तार लगभग 30,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में है। चंद्रमा के प्रकाश में इस  रेगिस्तान को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 

9. अंडमान द्वीपसमूह को लगभग 150 किमी. चौड़ा निकोबार द्वीपसमूह से पृथक करता है।

(a) नाइन डिग्री चैनल

(b) मोज़ाम्बिक चैनल

(c) टेन डिग्री चैनल

(d) कर्दीव चैनल

 

उत्तर-(c)

 

'टेन डिग्री चैनल' अंडमान द्वीपसमूह (लघु अंडमान द्वीप) को | निकोबार द्वीपसमूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है। इस | चैनल की चौड़ाई लगभग 150 किमी. है।

 

10. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप लक्षद्वीप से संबंधित नहीं है?

(a) अमीनी

(b) नील

(c) मिनीकॉय

(d) कवरत्ती

 

उत्तर- (b )

 

 लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। इसका क्षेत्रफल मात्र 32 वर्ग किमी. है। इसके 10 द्वीपों में ही मानवीय बस्ती है जिनमें शामिल हैं अमीनी मिनीकॉय, कवरत्ती, कदमत, कल्पेनी, किल्तान आदि। नील द्वीप अंडमान द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

 

11. द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

(a) वाइपर

(b) बैरेन

(c) हैवलॉक

(d) ऑएस्टर रॉक

 

उत्तर-(b)

 

बैरेन द्वीप भारत का ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया का भी एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में पोर्ट ब्लेयर से 135 किमी दूर उत्तर-पूर्व में अवस्थित है। इस ज्वालामुखी में पहला उद्गार 1787 ई. में हुआ था।

 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर

(a) गंगोत्री ग्लेशियर

(b) द्रांग द्रंग ग्लेशियर

(c) सियाचिन ग्लेशियर

(d) शफात ग्लेशियर

 

उत्तर-(c)

 

भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचिन ग्लेशियर है। इसकी लंबाई लगभग 70 किमी. है। यह काराकोरम हिमालय में स्थित है।

 

13. बांग्लादेश की थलीय सीमा किसके साथ है ?

(a) केवल भारत

(b) भारत और म्यांमार

(c) भारत और भूटान

(d) भारत और चीन

 

उत्तर- (b )

 

बांग्लादेश की स्थलीय सीमा भारत और म्यांमार के साथ मिलती है। बांग्लादेश और भारत 4096.7 किमी. लंबी सीमा साझा करते हैं। बांग्लादेश की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्यों में मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय व पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

 

14. कौन-सा जलडमरूमध्य भारत और श्रीलंका को अलग करता

(a) डंकन जलसंधि

(b) पाक जलडमरूमध्य

(c) बास जलडमरूमध्य

(d) नेमुरो जलडमरूमध्य

 

उत्तर- (b )

 

15. निम्नलिखित में से किसे अरेबियन समुद्र की रानी कहा जाता है ?

(a) मुंबई

(b) तिरुवनंतपुरम

(c) कोच्चि

(d) सूरत

 

उत्तर-(c)

 

कोच्चि (कोचीन) केरल राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित एक बंदरगाह शहर है। इसे अरब सागर की रानी' (Queen of the Arabian Sea) के नाम से जाना जाता है। चौदहवीं शताब्दी तथा उसके बाद की शताब्दियों में कोच्चि एक प्रमुख मसाला व्यापार केंद्र के रूप में विद्यमान था। 1503 ई. में पुर्तगालियों ने यहां अधिकार स्थापित किया।

 

16. एक पर्वत श्रृंखला है, जो भारतीय प्रायद्वीप की पश्चिमी तट के लगभग समानांतर चलती है और दुनिया में जैव विविधता के आठ सबसे आकर्षण के केंद्र में से एक है, कभी-कभी इसे भारत के महान ढलान' भी कहा जाता है।

(a) पूर्वी घाट

(b) पश्चिमी घाट

(c) हिमालय

(d) सतपुड़ा रेंज

 

उत्तर-(b)

 

पश्चिमी घाट को सह्याद्रि के नाम में भी जाना जाता है। यह प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी तट के लगभग समानांतर चलती है। इसका तार गुजरात से तमिलनाडु तक लगभग 1600 किमी. तक है। यह जैव विविधता की दृष्टि से विश्व के आठ सर्वाधिक आकर्षण के केंद्रों में से एक है। इसे भारत के महान ढलान' की संज्ञा भी दी जाती है। यह भारत का प्रमुख हाट स्पॉट स्थल है।

 

17. भारत की मुख्य पर्वत श्रृंखलाओं में यह शामिल नहीं है

(a) विंध्य

(b) हिंदूकुश

(c) सतपुड़ा

(d) अरावली

 

उत्तर-(b)

 

भारत की मुख्य पर्वत श्रृंखलाओं में शामिल हैं- विध्य, सतपुड़ा, अरावली आदि। सतपुड़ा मध्य भारत में स्थित है, जो गुजरात से  लेकर छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। अरावली श्रेणी पश्चिमी भारत में  स्थित प्राचीनतम पर्वत है जो गुजरात से आरंभ होकर दिल्ली के पास तक विस्तृत है। विंध्य पर्वत राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार में विस्तृत है। हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य स्थित है।

 

18. माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला कौन थी ?

(a) बछेंद्री पाल

(b) जुंको ताबेई

(c) अरुणिमा सिन्हा

(d) प्रेमलता अग्रवाल

 

उत्तर-(b)

 

 माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला जुंको ताबेई थीं। उन्होंने 16 मई, 1975 को एवरेस्ट को फतह किया था, अक्टूबर 2016 में इनकी मृत्यु हो गई।

 

19. हुबली, कर्नाटक में मुख्यालय वाले ने अपने क्षेत्र के.तहत आने वाली गाड़ियों में हरित ईंधन, बायोडीजल का प्रयोग शुरू किया है?

(a) दक्षिण रेलवे

(b) दक्षिण-पूर्व रेलवे

(c) दक्षिण मध्य रेलवे

(d) दक्षिण पश्चिम रेलवे

 

उत्तर - (d )

 

हुबली, कर्नाटक स्थित मुख्यालय वाले दक्षिण-पश्चिम रेलवे (South Western Railways) द्वारा अपने क्षेत्र के तहत आने वाली गाड़ियों में हरित ईंधन, बायोडीजल का प्रयोग करना शुरू किया। है। सर्वप्रथम हुबली-बंगलुरू जनशताब्दी एक्सप्रेस में 5 प्रतिशत बायोडीजल का प्रयोग किया गया।



सल्तनत काल (Sultanate Kaal) में स्थापित प्रमुख विभाग

Click Here

दोस्तों हमें आशा है कि आप लोगों को हमारा यह प्रयास बेहद पसंद आया होगा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं तो आप लोगों को यह सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी मदद करेगा।
          आप हमारे साथ इसी तरह रोजाना 19 प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments