पारिस्थितिकी Quiz | Ecology Quiz In Hindi

 दोस्तों , आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है Oszbuddy.com पर,

        आज हमने इस पोस्ट में पारिस्थितिकी (Environment) से संबधित प्रश्नों को ले कर आए है, जैसा हम जानते है कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो उसमे पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित कुछ प्रश्न अवश्य ही पूछा जाता हैं।
    

पारिस्थितिकी Quiz | Ecology Quiz In Hindi
पारिस्थितिकी Quiz | Ecology Quiz In Hindi

इस पोस्ट में मैंने पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी तंत्र (ecology and ecosystem) से जुड़े 40 प्रश्न इस पोस्ट में आपको देखने को मिलेगा, और इसका वीडियो आप हमारे Youtube Channel पर देख सकते हैं।
Environment Most Important Question, Environment Gk quiz, Environment question and answer in hindi, Ecology Question for all exams सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।


    पारिस्थितिकी Quiz | Ecology Quiz In Hindi

         

1. पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद पारिस्थितिकी तंत्र है?
A. जलमंडल
B. स्थलमंडल
C. जैवमंडल
D. जीवोम
Answer:-  C

2. "NGT" की स्थापना कब हुई थी?
A. 2009
B. 2010
C. 2012
D. 2015
Answer:-  B

3. "पर्यावरण संरक्षण अधिनियम" कब पारित हुआ?
A. 1972
B. 1980
C. 1986
D. 2010
Answer:-  C

Trick:-
"वन्य में जीवों" को देखा, वन" का संरक्षण" किया तो, पूरा "पर्यावरण संरक्षण" हो गया।

1. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम - 1972
2. वन संरक्षण अधिनियम - 1980
3. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम - 1986

4. प्रत्येक वर्ष "विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस" कब मनाया जाता है?
A. 5 जून
B. 11 सितंबर
C. 26 सितंबर
D. 21 मार्च
Answer:-  C

5. "NEERI (National Environmental Engineering Research Institute)" कहां अवस्थित है?
A. देहरादून
B. भोपाल
C. नागपुर
D. चंडीगढ़
Answer:-  C


6. "पृथ्वी शिखर सम्मेलन" का आयोजन किया गया था?
A. जिनेवा में
B. मांट्रियल में
C. रियो में
D. बीजिंग में
Answer:-  C

7. "पर्यावरण एवं सतत विकास" पर पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन कब आयोजित किया गया?
A. 1972 में
B. 1980 में
C. 1987 में
D. 1992 में
Answer:-  D

8. "वन संरक्षण अधिनियम" कब पारित हुआ?
A. 1972
B. 1980
C. 1986
D. 2010
Answer:-  B

9. "सतत विकास की अवधारणा" किसकी देन है?
A. ब्रेटलैंड़ आयोग
B. सिम्थ आयोग
C. विल्सन आयोग
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:-  A

10. 'विश्व जैव विविधता दिवस' या 'विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस' कब मनाया जाता है?
A. 7 अक्टूबर
B. 17 जून
C. 22 मई
D. 11 अप्रैल
Answer:-  C

11. सतत विकास पर मानव पर्यावरण एवं स्टॉकहोम सम्मेलन संपन्न हुआ?
A. 1972 में
B. 1980 में
C. 1985 में
D. 1987 में
Answer:-  A

12. "शुन्य विकास रणनीति -1977" पुस्तक किसकी है?
A. मिल्टन
B. फ्रीमैन
C. डेली
D. ऐडम्स
Answer:-  C

13. "सुस्थिर विकास" का क्या तात्पर्य है?
A. तेजी से विकास
B. औद्योगिक विकास
C. अच्छा विकास
D. पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास
Answer:-  D

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन में प्रारम्भ किया गया था.
2. इसके वर्तमान अध्यक्ष "अजय माथुर" हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1            B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों        D. न तो 1, न ही 2
Answer:-  A

15. वायुमंडल में गैसों की विभिन्न मात्राओं का सही मिलान नहीं है?
A. नाइट्रोजन  - 78%
B. ऑक्सीजन - 21%
C. आर्गन - 0.93%
D. कार्बन डाइऑक्साइड - 0.003%
Answer:-  D

16. यदि पृथ्वी पर पाई जाने वाली सभी वनस्पतियां समाप्त हो जाए तो, कौन सी गैस जिसकी कमी हो जाएगी?
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. ऑक्सीजन
C. आर्गन
D. A और B दोनों
Answer:-  B

17. हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वयुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
1. कार्बन डाइऑक्साइड         2. कार्बन मोनोऑक्साइड
3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड    4. सल्फर डाइऑक्साइड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए.
A. केवल 1, 2 और 3          B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 4             D. 1, 2, 3, और 4
Answer:-  B

Note:-
Air Quality Index के अंतर्गत PM10, PM 2.5, NO2, SO2, CO, O3, NH3 और  Pb आदि कुल 8 गैसों को pollutant gas की श्रेणी में रखा गया है.

18. "विश्व मौसम विज्ञान संगठन" का मुख्यालय कहां है?
A. पेरिस
B. नैरोबी
C. न्यूयॉर्क
D. जेनेवा
Answer:-  D

19. UNEP (United Nation Environment Program) की स्थापन कब हुई?
A. 1970
B. 1972
C. 1986
D. 1990
Answer:-  B

20. "ग्रीनपीस इंटरनेशनल" का मुख्यालय कहां स्थित है?
A. जिनेवा में
B. न्यूयॉर्क में
C. रोम में
D. एमस्टरडम में
Answer:-  D

21. पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण उत्पादों को 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स' के द्वारा इकोमार्क (ECO-MARK) कब से दिया जा रहा है?
A. 1989
B. 1991
C. 1995
D. 1999
Answer:-  B

22. "पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम" को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
A. सुरक्षा पहल
B. संरक्षण पहल
C. छाता विधान
D. वातावरण सुरक्षा विधान
Answer:-  C

23. हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के लिए "ग्रीन आर्मी" का प्रयोग किसने किया था?
A. भारत
B. चीन
C. भूटान
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer:-  D

24. पौधे की वृद्धि सामान्यता किस पीएच के मध्य में होती है?
A. 5.0 - 6.0
B. 6.0 - 7.5
C. 7.5 - 9.0
D. 3.0 - 4.5
Answer:-  B

25. पादप वृद्धि हेतु सबसे उपयुक्त हैं :
A. बालू
B. चिकनी मिट्टी
C. दोमट मिट्टी
D. बजरी
Answer:-  C

26. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी स्थान की वनस्पति निर्धारित करता है?
A. वर्षा
B. मृदा जल
C. मृदा
D. प्रकाश
Answer:-  A

27. सर्वप्रथम "पारिस्थितिक स्तूप" की परिकल्पना प्रस्तुत की :
A. चार्ल्स एल्टन ने
B. ओडम ने
C. डार्विन ने
D. टेन्सले ने
Answer:-  A

28. सूर्य प्रकाश में उगने वाले पादपों को कहते है :-
A. आतपोद्भिद
B. साइलोफाइटेस
C. स्क्लेरोफाइटेस
D. शैलोद्भिद
Answer:-  A


29. अधिक वर्षा वाले उष्ण क्षेत्रों में भारी वर्षा होती है, अतः वहाँ वन होते है -
A. सदाहरित वन
B. दृढ़पर्णी वन
C. घास वन
D. मरूस्थल
Answer:-  C

30. लवणीय मृदा में उगने वाले पादपों को कहते है -
A. हेलोफाइट
B. ऑक्सिलोफाइट
C. कैंज्मोफाइट
D. लिथोफाइट
Answer:-  A

31. मृदा में उपस्थित अपक्षयित होते कार्बनिक पदार्थों को कहते है?
A. ह्यूमस
B. ह्यूमिक-सम्मिश्र
C. डफ
D. करकट
Answer:-  A

32. 'नाइट्रोजन यौगिकीकरण' करने वाला जीवाणु है?
A. ओसिलोटोरिया
B. टायलोपोथ्रिक्स
C. एनाबीना
D. एजेटोबेक्टर
Answer:-  D

33. पारितंत्र का गतिक-ह्दय कहलाता है :-
A. उत्पादक व ऊर्जा
B. उपभोक्ता व खनिज चक्र
C. उत्पादक व खनिज चक्र
D. ऊर्जा प्रवाह व खनिज चक्र
Answer:-  D

34. किसी पारितन्त्र में होते हैं :-
A. उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक
B. उत्पादक, शाकाहारी, मांसाहारी तथा अपघटक
C. पौधे तथा जन्तु
D. जैविक तथा अजैविक पदार्थ
Answer:-  D

35. प्रकाश-संश्लेषण द्वारा ऊर्जा का कितना प्रतिशत भाग रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है?
A. 1-2%
B. 1-5%
C. 1-10%
D. 1-20%
Answer:-  A

36. एक पारितन्त्र में शैवाल (हरी काई) का स्थान होता हैं :
A. उपभोक्ता
B. उत्पादक
C. अपघटक
D. शाकाहारी
Answer:-  B

37. रचना एवं कार्य की दृष्टि से जैव समुदाय एवं वातावरण एक तन्त्र की भांति कार्य करते हैं, इसे कहते हैं :
A. पारितन्त्र
B. पारिस्थितिक तन्त्र
C. जैव तन्त्र
D. जैव समुच्चय
Answer:-  B

38. पारितन्त्र में बाज का स्थान हैं :
A. उपभोक्ता
B. सर्वोच्च उपभोक्ता
C. प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता
D. द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता
Answer:-  B


39. पारितन्त्र में मानव है :
A. सर्वाहारी
B. मांसाहारी
C. शाकाहारी
D. अपघटक
Answer:-  A

40. पोषण की दृष्टि से अपघटक होते हैं :
A. विषम परपोषी
B. स्वपोषी
C. परपोषी
D. मृतोपजीवी
Answer:-  D

दोस्तों आशा करता हूं आपको ये पोस्ट बेहद पसंद आई होगी, इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिए आप हमारे इस Oszbuddy.com को Bookmark कर ले और Daily Visit करते रहे।
      
अन्य सामग्री को भी पढ़ें ----


Post a Comment

0 Comments