2022 Gk Questions In Hindi | Gk Question 2022 (Lucent Book)

 Hello दोस्तों,
    क्या आप अपनी General Knowledge की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं वो सभी महत्वपूर्ण प्रश्न जो अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी में (History Question with Answer in Hindi Medium) 

हम इस पोस्ट में आपको इतिहास के अति महत्वपूर्ण प्रश्न ले कर आए हैं जो आपको अच्छे से याद होना चाहिए क्योंकि आगामी सभी परीक्षाओं के लिए के लिए बेहद ही चुनिंदा सवाल हैं।    

2022 Gk Questions In Hindi | Gk Question 2022 (Lucent Book) 


आप अंतिम परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। आपको ये सभी प्रश्न बेहद ही पसंद आयेंगे। 

प्रिय पाठक, आज आपको इस पोस्ट में कई अति महत्वपूर्ण प्रश्न देखने को मिलेगा, जैसे- चचनामा के लेखक कौन है, कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ, उत्तर भारत के मंदिरों की कला की शैली कौन सी होती है?, मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त धातु था, चाल्कोलिथिक एज (Chalcolithic Age) किसे कहा जाता ? आदि कई प्रश्नों का समावेश किया गया हैं 


   General Knowledge /Gk Questions and Answers In Hindi 


1. विश्वामित्र द्वारा रचित ऋग्वेद के किस मंडल में सोम देवता का उल्लेख किया गया है?
A. तीसरे मंडल 
B. नौवें मंडल 
C. दसवें मंडल 
D. आठवीं मंडल
Answer:- B

2. वामनावतार के तीन पगो के आख्यान का प्राचीनतम स्रोत किस वेद में मिलता है?
A. ऋग्वेद 
B. यजुर्वेद 
C. सामवेद
D. अथर्ववेद
Answer:-A

3. प्राचीन इतिहास के साधन के रूप में वैदिक साहित्य में ऋग्वेद के बाद किसका स्थान आता है?
A. कौशिकी ब्राह्मण 
B. शतपथ ब्राह्मण 
C. पुराण 
D. वेदांग
Answer:-B

4. निम्नलिखित में से कौन सा पुराण और उनसे संबंधित वंश के संदर्भ में गलत है?
A. विष्णु पुराण - मौर्य वंश
B. मत्स्य पुराण -आंध्र सातवाहन 
C. वायु पुराण - गुप्त वंश 
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer:-D

5. चातुष्वर्ण्य समाज की कल्पना का आदि स्रोत है ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित पुरुषसूक्त है?
A. तीसरे मंडल 
B. नौवें मंडल 
C. दसवें मंडल 
D. आठवीं मंडल
Answer:-C


6. भारत आए निम्नलिखित यात्रियों का सही क्रम क्या है?
1. फाहियान         2. हेनसांग 
3. संयुगन            4. इतिसंग
A. 1, 2, 3, 4        B. 2, 3, 4, 1
C. 2, 4, 1, 3        D. 1, 3, 2, 4
Answer:-D

7. कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ?
A. मेहरगढ़ से
B. कोल्डीहवा 
C. नर्मदा घाटी 
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:-A

8. "हाथीगुंफा अभिलेख" में किस शासक का वर्णन किया गया?
A. गौतमी बालश्री 
B. रुद्रदामन 
C. पुलकेशिन द्वितीय 
D. कलिंग राजा खारवेल
Answer:-D

9. जूनागढ़ (गिरनार) अभिलेख का संबंध किस शासक से हैं?
A. प्रतिहार नरेश
B. रुद्रदामन 
C. स्कंदगुप्त
D. समुद्रगुप्त
Answer:-B

10. निम्नलिखित अभिलेख और शासकों के संबंध में कौन से मिलान सही है?
1. ऐहोल अभिलेख - पुलकेशिन द्वितीय 
2. ग्वालियर अभिलेख - प्रतिहार नरेश भोज 
3. मंदसौर अभिलेख - यशोवर्मन
A. केवल 1 और 3        B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2        D. सभी सही हैं।
Answer:-D

11. उत्तर भारत के मंदिरों की कला की शैली कौन सी होती है?
A. द्रविड़ शैली 
B. नागर शैली 
C. बेसर शैली
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:-B

12. मेगास्थनीज के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
A. यह सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था
B. चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में आया था 
C. इसने अपनी पुस्तिका इंडिका में मौर्य योगी समाज एवं संस्कृति के विषय में लिखा है
D. उपरोक्त सभी कथन सही है
Answer:-B

13. स्त्री की सर्वाधिक गिरी हुई स्थिति निम्नलिखित में से किस से प्राप्त होती है?
A. शतपथ ब्राह्मण
B. कौशिकी ब्राह्मण 
C. मैत्रेयनी संहिता
D. एरण अभिलेख
Answer:-C



14. "स्मृति ग्रंथों" में सबसे प्राचीन एवं प्रमाणिक किसे माना गया है?
A. नारद स्मृति 
B. मनुस्मृति 
C. उपरोक्त दोनों 
D. इनमें से कोई नहीं
Answer:-B

15. मनुस्मृति किस काल का मानक ग्रंथ है?
A. गुप्त काल 
B. शुंग काल
C. मौर्य काल
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer:-B

16. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. जातक में बुद्ध के पुनर्जन्म की कहानी वर्णित है
B. हीनयान का प्रमुख ग्रंथ कथावस्तु है
C. कथावस्तु में बुद्ध का जीवन चरित्र अनेक कथानको के साथ वर्णित है  
D. सभी कथन सही है
Answer:-D

17. विदेशी यात्रियों से मिलने वाली जानकारी के क्रम में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. "भारत का भूगोल" नामक पुस्तक टॉलमी ने लिखा था
2. यह पुस्तक प्रथम शताब्दी में लिखी गई थी।
A. केवल 1                     B. केवल 2
C. दोनो 1 और 2              D. कोई नहीं 
Answer:-A

18. पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन के साधन थे?
A. शिकार
B. जुआ
C. संगीत
D. घुड़सवारी
Answer:-A

19. निम्नलिखित में से किसकी चाल्कोलिथिक एज (Chalcolithic Age) कहा जाता ?
A. पुरापाषाण युग
B. नवपाषाण युग
C. ताम्रपाषाण युग
D. लौह युग
Answer:-C

20. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था -?
[A] चावल
[B] गेंहुँ व जौ
[C] ज्वार
[D] बाजरा
Answer:-B

21. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था?
[A] ह्वेनसांग
[B] मेगास्थनीज
[C] इत्सिंग
[D] फाह्यान
Answer:-B

. 'इतिहास के पिता' (The Father of History) की पदवी सही अर्थों में निम्न में किससे संबंधित है ?
A. हेरोडोट्स
B. यूरीपिडिज
C. थ्युसीडाइडिस
D. सुकरात
Answer:-A

23. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त धातु था
A. सोना
B. चांदी
C. तांबा
D. लोहा
Answer:-C

24. कौन सा कथन सही है?
1. जैन साहित्य को आगम कहा जाता है 
2. जैन धर्म का प्रारंभिक इतिहास कल्पसूत्र से ज्ञात होता है 
A. केवल 1               B. केवल 2
C. दोनो 1 और 2        D. ना ही 1 और ना ही 2
Answer:-C

25. "चचनामा के लेखक" कौन थे?
A. अली अकबर
B. अली अहमद
C. महाभाष्य
D. इनमे से कोई नहीं
Answer:-B

Post a Comment

0 Comments