भारत के प्रमुख आर्द्रभूमि/रामसर स्थल | List of Important Wetland of India

भारत के प्रमुख आर्द्रभूमि/रामसर स्थल | List of Important Wetland of India 

     नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं रामसर स्थल के बारे में आप लोगों में से बहुत लोग जानते होंगे रामसर क्या है लेकिन कुछ लोग नहीं जानते होंगे कि - रामसर क्या है? आज हम इस पोस्ट में रामसर क्या है? भारत में कितने रामसर स्थल है? भारत के प्रमुख आर्द्रभूमि/रामसर स्थल कौन है? रामसर अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर कब किए गए थे? 

            इन सभी चीजों के बारे में चर्चा करेंगे जो कि आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है तो इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े और बारीकी से समझे। 

भारत के प्रमुख आर्द्रभूमि/रामसर स्थल | List of Important Wetland of India
भारत के प्रमुख आर्द्रभूमि/रामसर स्थल | List of Important Wetland of India 

रामसर, ईरान का एक शहर है, "जहाँ 2 फरवरी 1971 में आर्द्रभूमि के संरक्षण और स्थायी उपयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे । 

             इसे रामसर अभिसमय के नाम से जाना जाता है । यह रामसर अंतरराष्ट्रीय संधि, 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया ।


>> विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) - 2 फरवरी 

>> पहली बार विश्व आर्द्रभूमि दिवस, 1999 में मनाया गया ।

>> प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सबसे चर्चित प्रश्न भारत में कितने रामसर स्थल है?

           भारत में वर्तमान ( जुलाई 2021 तक) में भारत में 42 रामसर स्थल है, आने वाले प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

List of Important Wetland of India {YouTube Video}


>> भारत कि नवीनतम रामसर स्थल | India's latest Ramsar sites :-

1. आसन रिजर्व (उतराखंड)

2. काबर तल (बिहार) 

3. लोनार झील (महाराष्ट्र)

4. सुर सरोवर या कीथम झील (आगरा, उत्तर प्रदेश) 

5. त्सो कर लेक (लद्दाख)


इन सभी रामसर स्थल को वर्ष 2020 में जोड़ा गया हैं।

आने वाले परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है आप इन्हे अच्छे से याद रखें।


>> भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल - 

  •     सुंदर वन वेटलैण्ड (पश्चिम बंगाल)
  •     4230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र 
  •     2019 मे रामसर स्थल घोषित


>> भारत कि सबसे छोटी आर्द्रभूमि/ रामसर स्थल ? :-      

  •      रेणुका वेटलैण्ड (हिमाचल प्रदेश, सिरमौर जिला में )     
  •      0.2 वर्ग किलोमीटर


>> भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल वाला राज्य - 

  • उत्तर प्रदेश, संख्या - कुल 8
  • उत्तर प्रदेश का नवीनतम - सर सरोवर/कीथम झील 


>> भारत कि पहली रामसर साइट - 1981 में घोषित

  •  'चिलिका झीला (ओडिशा) तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)'


>> दुनिया पहले रामसर साइट - 

  •     कोबोर प्रायद्वीप (ऑस्ट्रेलिया) 1974 में नामित किया गया,


Note : अक्सर पूछा जाता है कि कौन सा रामसर स्थल, किस राज्य में, हम नीचे अति महत्वपूर्ण स्थल की सूचि दे रहे हैं इन्हें याद कर लें।

    

  Read Also:- 
                           Mahesh kumar Barnwal Ncert Objective Book Pdf | Mahesh kumar barnwal NCERT Sar Sangrah PDF     

ध्यान रखें : 

          कूछ रामसर स्थल ऐसे है जिनके नाम को आप पहले से सूने है और जानते भी है वो किस राज्य में है जैसे - चिलिका, सांभर, बुलर, लोकटक आदि । इसलिए हम यहां इन्हें शामिल नहीं करेगे ।

भारत के प्रमुख रामसर स्थल | List Of Important Ramsar Sites of India :-

* होकेरा वेटलैण्ड - जम्मू-कश्मीरं
* सुरिनसर मानसर झील - जम्मू-कश्मीरं 

* हरिके झील - पंजाब
* कंजली झील - पंजाब

* दीपोर बील - असम

* पौंग डैम - हिमाचल प्रदेश
* चंद्रताल वेटलैंड - हिमाचल प्रदेश
* रेणुका वेटलैंड - हिमाचल प्रदेश

* त्सो मोरीरी - लद्दाख
* त्सो कर लेक - लद्दाख

* संस्थमकोट्टा झील - केरल
* भोज वेटलैंड - मध्य प्रदेश

* प्वांइट कैलिमेरे वन्यजीव पक्षी अभ्यारण्य - तमिलनाडु

* रुद्रसागर झील - त्रिपुरा 

* नंदूरमधमेश्वर अभ्यारण्य - महाराष्ट्र (2019 में) 

* आसन बेराज - उत्तराखंड 

* काबर तल झील - बिहार


ध्यान रखें :-

दोस्तों यहां पर जितने भी रामसर स्थल की सूची दी गई है वह "भारत के प्रमुख रामसर स्थल की सूची (List Of Important Ramsar Sites of India)" है और बेहद ही महत्वपूर्ण है जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मददगार साबित होगा आप इन्हें हमेशा याद रखें।

Read Also:- 


Post a Comment

0 Comments