Gk science Explanation quiz। Science quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc।

 दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Gk Question Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।                      

Gk science Explanation quiz। Science quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc।
       Gk science Explanation quiz। Science quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc

1. वेक्टर राशि का उदाहरण क्या है ?

(a) वजन

(b) तापमान

(c) वेग

(d) लंबाई

उत्तर- (c)

* वे राशियां जिनमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है। 'सदिश राशियां' (वेक्टर राशि) कहलाती हैं; जैसे- वेग, त्वरण, | बल एवं संवेग आदि। यदि हम कहें कि एक बस 50 किमी / घंटा | की चाल से उत्तर की ओर जा रही है, तो कथन पूर्ण है, परंतु यदि कथन कि बस का वेग 50 किमी / घंटा है, तो अपूर्ण है क्योंकि वेग एक सदिश राशि है और उसके साथ दिशा बताना आवश्यक है, अतः यह कथन कि बस का वेग उत्तर की ओर 50 किमी / घंटा है, एक पूर्ण कथन है 

2. दबाव को ------- से नापा जाता है।

(a) द्रव्यमान एवं घनत्व 

(b) किए गए कार्य

(c) बल एवं क्षेत्रफल

(d) बल एवं दूरी

उत्तर- (c)

* अतः दाब का SI मात्रक न्यूटन मीटर होता है, जिसे 'पास्कल' कहते हैं। दाब एक अदिश राशि है।

3. दबाव की एस. आई. (SI) इकाई क्या है ?

(a) प्रति वर्ग सेंटीमीटर न्यूटन

(b) न्यूटन वर्ग मीटर

(c) न्यूटन प्रति वर्ग मीटर

(d) न्यूटन वर्ग सेंटीमीटर

उत्तर- (c)

4. इनमें से विषम को चुनें।

(a) गति

(b) संवेग

(c) विस्थापन 

(d) वेग

उत्तर- (a )

* सदिश राशियां- वे राशियां जिनमें परिमाण के साथ-साथ दिशा

भी होती है, सदिश राशि कहलाती हैं जैसे वेग, त्वरण, बल, संवेग एवं विस्थापन आदि।

* अदिश राशियां - वे राशियां, जिनमें केवल परिमाण होता है, अदिश राशि कहलाती हैं। जैसे संहति घनत्व, वैद्युत धारा, चाल, आयतन, समय एवं ताप आदि। अतः गति एक अदिश राशि है | जबकि अन्य सदिश राशि | इसलिए गति अन्य से विषम है।

5. पानी का घनत्व क्या है ?

(a) 1000 किलो / घन मीटर

(b) 10 किलो/ घन मीटर

(c) 1 किलो/ घन मीटर

(d) 100 किलो / घन मीटर

उत्तर- A

*:किसी पदार्थ के घनत्व को, पदार्थ के प्रति इकाई आयतन के द्रव्यमान के रूप में परिभाषित किया जाता है। अर्थात

घनत्व = पदार्थ का द्रव्यमान / पदार्थ का आयतन

द्रव्यमान का एस. आई. मात्रक किलोग्राम (Kg) है और आयतन का एस. आई. मात्रक घन मीटर (m ) है, इसलिए घनत्व का एस. आई. मात्रक 'किलोग्राम प्रति घन मीटर है। कुछ सामान्य पदार्थों का घनत्व

>  बर्फ -  920 किग्रा. / मी. 3

>  जल - 1000 किग्रा. / मी. 3

>  लोहा - 7800 किग्रा. / मी. 3

>  पारा -  13600 किग्रा. / मी. 3

6. 'गैलन' सामान्यतः

(a) गति के लिए

(b) एक कंटेनर के लिए 

(c) आयतन की माप के रूप में

(d) कंटेनरों को बैरल के संदर्भ में व्यक्त करने के लिए रेलवे 

उत्तर-(c)

* 'गैलन' सामान्यतः द्रवों के आयतन की माप के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

1 गैलन (U.S.) = 3.785 लीटर पूर्व में तेल की मात्रा बैरल में मापी जाती थी।

1 बैरेल = 42U.S. गैलन

1 बैरेल = 158987 लेटर

7. मेज पर रखी गई पुस्तकों का ढेर, हटता नहीं है।

(a) जड़ता

(b) गति

(c) चुंबकत्व

(d) गुरुत्वाकर्षण

उत्तर-(a)

* न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार, यदि कोई वस्तु  विरामावस्था में है या सरल रेखा में समान वेग से गतिशील है, तो उसकी विरामावस्था या समान गति की अवस्था में परिवर्तन तभी होगा जब उस पर कोई बाह्य बल आरोपित किया जाए। इसे जड़त्व का नियम भी कहते हैं। इसी कारण मेज पर रखी गई पुस्तकों का ढेर हटता नहीं है।

8. चलती लिफ्ट में व्यक्ति के वजन पर क्या असर होगा ?

(a) बढ़ जाएगा

(b) घट जाएगा

(c) भार नहीं बदलेगा

(d) बढ़ या घट सकता है।

उत्तर- (d )

* प्रश्न में केवल चलती लिफ्ट का उल्लेख है। अतः ऐसी स्थिति में  व्यक्ति का वजन बढ़ या घट सकता है। यदि लिफ्ट ऊपर की ओर  गति करेगी तो व्यक्ति को अपना वजन बढ़ा हुआ प्रतीत होगा। यदि लिफ्ट नीचे की ओर गति कर रही है तो व्यक्ति को अपना वजन घटा हुआ प्रतीत होगा

9. एक अच्छा क्रिकेट क्षेत्ररक्षक एक तेज गेंद को कैच करने के लिए अपने हाथ गेंद के अनुसार पीछे करता है क्योंकि ।

(a) वह संपर्क के समय को कम करता है जिससे संपर्क के बल में वृद्धि हो जाती है।

(b) वह संपर्क के समय में वृद्धि करता है जिससे संपर्क के बल में कमी आ जाती है।

(c) वह गेंद लपकने से डरता है और इसलिए अपने हाथ पीछे खींच लेता है।

(d) वह संपर्क के समय को कम करता है जिससे संपर्क के बल में कमी आ जाती है।

उत्तर- (b)

* खिलाड़ी क्रिकेट की गेंद को कैच लेते समय अपना हाथ पीछे | खींचता है इसका कारण है कि जब खिलाड़ी गेंद को रोक लेता है, तो गेंद का संवेग शून्य हो जाता है। इस संवेग परिवर्तन के लिए खिलाड़ी गेंद को जितने अधिक समय में रोकेगा, आवेग देने के लिए उसे उतना ही कम बल लगाना पड़ेगा। इसलिए वह गेंद के अंगुलियों के बीच में आते ही अपना हाथ पीछे की ओर खींचता है जिससे कि वह गेंद पर अधिक समय तक बल लगा सके।

10. जब कार एक मोड़ लेती है, तो वह कौन-सा बल है जो हमें बाहर की ओर धक्का देता है ? 

(a) केंद्राभिमुख बल 

(b) अपकेंद्री बल

(c) घर्षण बल

(d) तनाव बल

उत्तर-(b)

* यदि हम किसी गाड़ी में बैठे हैं और गाड़ी अचानक दाईं ओर को घूम जाती है, तो हम झटके के साथ बाईं ओर की दीवार से टकरा जाते हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि हम पर कोई बल वास्तव में बाईं ओर को लगा। वास्तव में जब गाड़ी दाईं ओर को घूमती है, तो हमारे शरीर पर आवश्यक अभिकेंद्र बल नहीं था अतः हमारा शरीर सीधी रेखा में ही गति करता रहा जबकि गाड़ी की दीवार  दाईं ओर को घूम गई । इसलिए हम बाईं ओर को मुड़कर दीवार से टकरा गए और हमें ऐसा आभास हुआ कि जैसे हम पर कोई (अपकेंद्र) बल लगा हो।

11. निम्न में से कौन-सा कथन सीधी सड़क पर एक समान

त्वरण से चलने वाली कार के लिए सही है ? 

(a) कार का त्वरण शून्य है

(b) कार का वेग लगातार बदल रहा है।

(c) कार का त्वरण लगातार बदल रहा है 

(d) कार का वेग शून्य है 

उत्तर-  (b)

* जब कार का वेग बढ़ता है, कहा जाता है कि कार में त्वरण हो। रहा है। यदि वेग एक समान दर से बढ़ता है, तो त्वरण को एक समान कहा जाता है  वस्तु में एक समान त्वरण होता है, यदि वह सीधी रेखा में चलती है एवं उसके समय के समान अंतरालों में, समान मात्राओं में उसका वेग बढ़ता है। दूसरे शब्दों में, वस्तु में एक समान त्वरण होता है यदि उसका वेग एक समान दर से परिवर्तित होता है।

12. डेयरियों में दूध से क्रीम अलग करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया कौन-सी है ?

(a) निस्तारण

(b) आंशिक आसवन

(c) अपकेंद्रीकरण

(d) क्रिस्टलीकरण

उत्तर-(c)

* अपकेंद्रीकरण की प्रक्रिया द्वारा डेयरियों में दूध से क्रीम को अलग किया जाता है। अपकेन्द्रित्र (Centrifuge) यंत्र की सहायता से द्रव में उपस्थित विभिन्न द्रव्यमानों के कणों को पृथक किया जाता है। इस यंत्र में द्रव को किसी बर्तन अथवा नलियों में भरकर तीव्र गति से घुमाया जाता है। इस क्रिया में भारी कण हल्के कणों की अपेक्षा केंद्र से अधिक दूरी पर, परिधि की ओर चले जाते हैं और इस प्रकार पृथक हो जाते हैं। दूध से क्रीम निकालने की मशीन इसी सिद्धांत पर आधारित है।


13. रोलरकोस्टर की सवारी में कौन-सा बल कार्य करता है ?

(a) अपकेंद्री

(b) अभिकेंद्री

(c) गुरुत्वीय

(d) अभिलंब

उत्तर- (b )

* वृत्तीय गति करते हुए पिंड पर एक बल कार्य करता है जिसकी

दिशा सदैव वृत्त के केंद्र की ओर रहती है, इस बल को 'अभिकेंद्र बल' कहते हैं। इसके बिना वृत्तीय गति संभव नहीं है। रोलरकोस्टर की सवारी में भी अभिकेंद्री बल कार्य करता है।

14. बल ( फोर्स ) की SI यूनिट क्या है ?

(a) केल्विन

(b) न्यूटन

(c) पास्कल

(d) वोल्ट

उत्तर-(b )

* बल (Force) वह धक्का या खिंचाव है जो किसी वस्तु की स्थिति  में परिवर्तन कर देता है या परिवर्तन करने का प्रयास करता है।

F=ma , बल की SI यूनिट न्यूटन है।


15. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प घर्षण (Friction ) का गलत उदाहरण है ?

(a) फर्श पर धकेला गया वॉशिंग मशीन

(b) बर्फ में स्लेज का फिसलना

(c) व्यक्ति द्वारा स्लाइड में नीचे की ओर फिसलना 

(d) व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु उठाना

उत्तर-(d )

* व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु को उठाना घर्षण का उदाहरण नहीं है। यह कार्य का उदाहरण है।

w=fd जहां f न्यूटन का बल लगाकर वस्तु d मी विस्थापित की जा रही है।


16. जहाजों की गति में वृद्धि ------  पर आधारित है। 

(a) आर्किमिडीज का सिद्धांत

(b) फैराडे नियम

(c) फ्लेमिंग राइट हैंड रूल

(d) न्यूटन के गति का दूसरा 

उत्तर- (a )

* जब कोई वस्तु द्रव में पूरी अथवा आंशिक रूप में डुबोई जाती है, तो उसके भार में कमी का आभास होता है। भार में यह आभासी कमी वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है। लोहे के जहाज का ढांचा इस प्रकार बनाया जाता है कि उसके थोड़े से हिस्से द्वारा हटाए गए जल का भार, जहाज तथा उसमें लदे सामान के भार के बराबर हो जाता है। जहाज की गति में वृद्धि भी इसी सिद्धांत पर आधारित है।


Post a Comment

0 Comments