Gk Quiz In Hindi With Explanation | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

Gk Quiz In Hindi With Explanation | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Gk Question Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।

                                     
Gk Quiz In Hindi With Explanation | Gk Question For SSC, Railway, NTPC (Mains)

1. पूर्व चोल राजाओं में से किसे सबसे महान माना जाता है ?
(a) पुलकेशी II 
(b) राजसिम्हा
(c) करिकाल
(d) नंदीवर्मन

उत्तर - ( c )

करिकाल प्रारंभिक चोल शासकों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण शासक | था। इसने लगभग 190 ई. तक शासन किया। उसके शासनकाल में पाण्ड्य साम्राज्य एवं चेर वंश के शासक महत्वहीन हो गए थे। | संगम साहित्य के अनुसार, करिकाल ने कावेरी नदी के मुहाने पर 'पुहार पत्तन' ( कावेरी पत्तनम) की स्थापना की थी। करिकाल सात स्वरों का ज्ञाता तथा वैदिक धर्म का अनुयायी था

2. कौन-से चोल राजा ने मालदीव के द्वीपों पर दरियाई विजय पाई थी?
(a) करिकाल
(b) राजराज
(c) महेंद्रा
(d) विक्रमा

उत्तर - (b )

राजराज प्रथम ( 985-1015 ई.) अथवा अरिमोलिवर्मन परांतक
द्वितीय का पुत्र एवं उत्तराधिकारी, परांतक द्वितीय के बाद चोल  राजवंश के सिंहासन पर बैठा। राजराज ने दक्षिण में केरल,  पाण्ड्य तथा सिंहल राजाओं के विरुद्ध अभियान किया। अपने शासन के अंत में राजराज ने मालदीव को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया। इस द्वीप की विजय उसने अपनी शक्तिशाली नौसेना की सहायता से की थी।

3. श्रीलंकन राष्ट्र की पहली राजधानी कौन-सी थी ?
(a) जाफ्फना
(b) पोलोन्नारुवा
(c) अनुराधापुरा
(d) कैंडी

उत्तर - (c)

सिंहल (श्रीलंका) की पहली राजधानी अनुराधापुर थी जिसे राजराज प्रथम एवं सिंहल नरेश महिंद पंचम के बीच हुए युद्ध में सिंहल नरेश के पराजित हो जाने पर चोल सेना ने अनुराधापुर को ध्वस्त कर दिया तथा सिंहल द्वीप के उत्तरी भाग पर राजराज का अधिकार हो गया। सिंहल पर अधिकार करने के बाद राजराज ने वहां अपना एक प्रांत स्थापित किया। चोलों ने अनुराधापुर के स्थान पर पोलोन्नरव को अपनी राजधानी बनाई तथा इसका नाम 'जननाथ मंगलम' रख दिया।

4. प्रसिद्ध बृहदीश्वर मंदिर ------ में स्थित है।
(a) तेलंगाना
(b) केरल
(c) कर्नाटक
(d) तमिलनाडु

उत्तर - (d )

बृहदीश्वर मंदिर विश्व के प्रमुख ग्रेनाइट मंदिरों में से एक है। यह  मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।  बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण राजराज प्रथम के काल में हुआ था। यह मंदिर द्रविड़ शैली का सर्वोत्तम नमूना माना जा सकता है।

5. निम्नलिखित में से किस राजा ने गगैकोंडचोलपुरम मंदिर का निर्माण किया था?
(a) राजेंद्र चोल I
(b) कुलोतुंग चोल III
(c) राजराज चोल III
(d) विक्रम चोल

उत्तर - (a)

राजराज प्रथम की मृत्यु के बाद उसका योग्यतम पुत्र राजेंद्र प्रथम सम्राट बना। 1017 ई. में उसने संपूर्ण सिंहल द्वीप (श्रीलंका) को  जीत लिया तथा वह सिंहल राजा महेंद्र पंचम को बंदी बनाकर चोल राज्य में लाया| उसने पवित्र गंगा जल लाने के उद्देश्य से उत्तर-पूर्वी भारत (गंगा घाटी) पर आक्रमण किया तथा पाल शासक महीपाल को पराजित किया। इस विजय के उपलक्ष्य में उसने गंगैकोंड की उपाधि ग्रहण की तथा 'गंगैकोंडचोलपुरम' नामक नई राजधानी की स्थापना की। यहां पर उसने चोल गंगम नामक तालाब खुदवाया था।

6. चोल राजवंश के अंतिम शासक कौन थे ?
(a) राजाराजा चोल III 
(b) राजेंद्र चोल III
(c) विजयालय चोल 
(d) कोलूथुंगा चोल III

उत्तर - (b)

राजेंद्र चोल तृतीय चोल वंश का अंतिम शासक था। उसने चोल शक्ति का पुनरुद्धार करने का प्रयास किया। उसने पाण्ड्यों पर  आक्रमण कर सुंदरपाण्ड्य द्वितीय को पराजित किया परंतु चालुक्य नरेश सोमेश्वर तृतीय ने पाण्ड्यों का साथ दिया जिससे राजेंद्र के प्रयास सफल न हो सके। 1279 ईस्वी में उसे पाण्ड्य शासक कुलशेखर के हाथों पुनः पराजित होना पड़ा। इसके साथ ही चोल राज्य तथा शासन का अंत हो गया। पाण्ड्य नरेश कुलशेखर समस्त चोल मंडल का सार्वभौम शासक बन बैठा।

7. पहले के चेर वंश ने किन राज्यों पर शासन किया था?
(a) तमिलनाडु और केरल
(b) बंगाल और उड़ीसा
(c) अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम
(d) महाराष्ट्र और गुजरात

उत्तर -(a)

चेर राज्य आधुनिक केरल प्रांत में स्थित था जिसके अंतर्गत  त्रावणकोर, कोचीन तथा मालाबार का कुछ भाग सम्मिलित था चोल राज्य के समान यह भी एक प्राचीन तमिल राज्य था। चेरों का राजकीय चिह्न 'धनुष' था। चेर शासकों के समय मुजरिस को प्रमुख बंदरगाह बनाया गया था।


8. 'तिरुक्कुरल' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ के संकलनकर्ता कौन हैं ?
(a) कालिदास
(b) तिरुवल्लुवर
(c) कबीर
(d) मीराबाई

उत्तर - (b)

तिरुक्कुरल तमिल भाषा में रचित काव्य रचना है जिसमें नीति शास्त्र का वर्णन है इसके रचयिता तिरुवल्लुर हैं। इसे तमिल साहित्य का एक आधारभूत ग्रंथ माना जाम है। इसके विषय त्रिवर्ण,आचारशास्त्र, राजनीति, आर्थिक जीवन एवं प्रणय से संबंधित हैं।

9. निम्न में से कौन-सी साहित्यिक कृति संस्कृत में रचित नहीं है ?
(a) रत्नावली
(b) तिरुक्कुरल
(c) राजतरंगिणी
(d) इनमे से कोई नहीं

उत्तर - (b)

तिरुक्कुरल तमिल भाषा में रचित काव्य रचना है जिसमें नीतिशास्त्र का वर्णन है। इसके रचयिता तिरुवल्लुर हैं।

10. पल्लव वंश के कौन-से राजा संस्कृत नाटक भी लिखा करते थे?
(a) राजा राजा चोल
(b) महेंद्र वर्मन I
(c) राजसिम्हा
(d) विक्रमादित्य

उत्तर - (b)

सिंहविष्णु का पुत्र तथा उत्तराधिकारी महेंद्र वर्मन प्रथम (600-630  ई. हुआ) वह पल्लव वंश के महानतम शासकों में था। महेंद्र वर्मन I ने अनेक संस्कृत नाटक एवं ग्रंथ लिखे। उसने 'मत्तविलास प्रहसन' तथा 'भगवदज्जुकीयम' जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। 'मत्तविलास प्रहसन' एक हास्य ग्रंथ है। महेंद्र वर्मन प्रथम ने  सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रुद्राचार्य के निर्देशन में संगीत का अध्ययन किया था।

11. भीमबेटका गुफाएं कहां स्थित हैं?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) आंध्र प्रदेश
(d) हिमाचल प्रदेश

उत्तर - (b)

भीमबेटका का चट्टानी शरणस्थल भोपाल (मध्य प्रदेश) से 45 किमी. पश्चिम में स्थित है। यूनेस्को ने भीमबेटका (मध्य पाषाण कालीन स्थल) शैल चित्रों को विश्व विरासत सूची में सम्मिलित किया है। इन गुफाओं में जीवन के विविध रंगों को पेंटिंग के रूप में उकेरा गया, जिनमें हाथी, सांभर, हिरन आदि के चित्र हैं

12. विख्यात सांची स्तूप किसने बनवाया था ?
(a) बिंदुसार
(b) अशोक
(c) चंद्रगुप्त मौर्य
(d) कनिष्क

उत्तर -(b )

स्थापत्य कला के दृष्टिकोण से सांची के स्तूप को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सांची मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। इसका निर्माण अशोक ने कराया था। इस स्तूप का आरंभिक काल  तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व था

13. बौद्ध संरचना, धमेख स्तूप' कहां पर है ?
(a) सारनाथ
(b) सांची
(c) कोणार्क
(d) महाबलीपुरम

उत्तर -(a )

धमेख स्तूप' सारनाथ स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक स्थल है।  माना जाता है कि धमेख स्तूप ही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था।

14. बौद्ध तीर्थस्थान 'दांत का मंदिर' यहां स्थित है -
(a) मलेशिया
(b) श्रीलंका
(c) नेपाल
(d) चीन

उत्तर - (b )

पवित्र दंत अवशेष का मंदिर (Temple of Tooth) या श्री दालदा मलिगावा मंदिर श्रीलंका के शहर कैंडी में स्थित एक बौद्ध मंदिर है। कैंडी की पूर्व राजशाही के शाही महल परिसर में स्थित इस मंदिर में महात्मा बुद्ध के दांत रखे गए हैं। कैंडी श्रीलंका के राजाओं की अंतिम राजधानी थी और मुख्य रूप से इस मंदिर की वजह से यूनेस्को द्वारा इसे एक विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है।

15. 'खजुराहो' के स्मारक कहां पाए जाते हैं?
(a) महाराष्ट्र
(b) बिहार
(c) मध्य प्रदेश
(d) गुजरात

उत्तर - (c)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल राजाओं
द्वारा निर्मित मंदिर आज भी चंदेल स्थापत्य की उत्कृष्टता का बखन कर रहे हैं। इन मंदिरों का निर्माण 950 -1050 ई. के बीच कराया गया था। यहां के मंदिरों में कंदरिया महादेव मंदिर सर्वोत्तम है।


16. खजुराहो मंदिर वास्तुकला के किस प्रकार को उजागर करता है ?
(a) यूनानी शैली
(b) भूमिजा शैली
(c) वेसरा शैली
(d) नागर शैली

उत्तर - (d )

खजुराहो के मंदिरों का काल 950-1050 ई. के बीच है। इन मंदिरों की निर्माण शैली नागर है ।

17. निम्नलिखित में से विमल शाह द्वारा निर्मित संगमरमर का मंदिर कौन-सा है ? 
(a) दिलवाड़ा मंदिर
(b) बृहदेश्वर मंदिर
(c) ओंकारेश्वर मंदिर
(d) रानकपुर आदिनाथ मंदिर

उत्तर - (a)

दिलवाड़ा के जैन मंदिर माउंट आबू (सिरोही, राजस्थान) में स्थित हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध विमल वासाही मंदिर है। यह प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है, जो 1031 ई. में बना था। चालुक्य शासक भीमदेव प्रथम (1022-1064 ई.) के सामंत विमल शाह ने इसे बनवाया था।

18. प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है ?
(a) शेषाद्रि
(b) नीलाद्रि
(c) नारायनाद्रि
(d) वेंकटा

उत्तर - (d )

तिरुमाला (तिरुमला) भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला
का एक पहाड़ी है। इस पहाड़ी गांव में तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर है। तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां शेषनाग के 7 फ़नों के आधार पर बनी 'सप्तगिरि' कहलाती हैं। यह मंदिर सप्तगिरि की सातवीं पहाड़ी पर स्थित है, जो वेंकटाद्री' नाम से प्रसिद्ध है।

19. कांचीपुरम स्थित कैलाशनाथ मंदिर इस वंश के शासनकाल के दौरान बनाया गया था -
(a) चोल
(b) पल्लव
(c) पाण्ड्य
(d) चेर

उत्तर -(b )

कैलाशनाथ मंदिर तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर के पश्चिम  दिशा में स्थित कांचीपुरम का सबसे प्राचीन और दक्षिण भारत के द्रविड़ शैली में निर्मित मंदिरों में से एक है। यह भगवान शिव को समर्पित है। 8वीं शताब्दी में पल्लव वंश के राजा नरसिंह वर्मन द्वितीय ने मंदिर का निर्माण करवाया था कैलाशनाथ मंदिर का कार्य नरसिंह वर्मन द्वितीय के समय में प्रारंभ हुआ तथा महेंद्र वर्मन द्वितीय के समय में इसकी रचना पूर्ण हुई।

20. मीनाक्षी मंदिर यहां स्थित है -
(a) तमिलनाडु
(b) राजस्थान
(c) पंजाब
(d) महाराष्ट्र

उत्तर - (a )

मीनाक्षी मंदिर तमिलनाडु राज्य के मदुरै शहर में स्थित एक  प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर को मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर या मीनाक्षी अम्मान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मीनाक्षी मंदिर देवी पार्वती, जो मीनाक्षी के नाम से जानी जाती थी, को समर्पित है।



दोस्तो हमे उम्मीद है की आप को ये हमारा Gk quiz बहुत पसंद आया होगा। इसी तरह के Gk quiz के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। 

Post a Comment

0 Comments