Gk Geography Explanation quiz। geography quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc।

 दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं, Gk Question Hindi में Explanation के साथ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Gk Questions) के सारे प्रश्न आने वाले सभी एग्जाम (Gk Question For SSC, Railway, NTPC Mains, BIHAR Si and Bihar ESI Exams, BPSC gk, Bpsc Previous Year Question, Most Important Gk Questions In Hindi) के लिए काफी helpful रहने वाला हैं।   .                                        

Gk Geography Explanation quiz। geography quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc।
                           Gk Geography Explanation quiz। geography quiz for Ntpc, Railway, Ssc, state level exam etc।

1. भारत में सर्वाधिक व्यापक वनों के प्रकार कौन-से हैं ?

(a) पर्णपाती वन 

(b) कंटीले वन

(c) ज्वारीय वन 

(d) पर्वतीय वन

उत्तर- (a)

* भारत में सर्वाधिक व्यापक स्तर पर पर्णपाती वनों (Deciduous Forest ) का विस्तार पाया जाता है। ये दो प्रकार के होते हैं- 1 उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन तथा 2- उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन इनका विस्तार उत्तर के मैदानी भाग से लेकर प्रायद्वीपीय भारत तब है। वे 70 से 150 सेमी. वर्ष वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

2. सुंदरबन्स, विश्व के टाइडल हैलोफाइटिक जंगल का सबसे बड़ा एकल ब्लॉक है। 

(a) जंगली झाड़ियां

(b) पेपिरस

(c) मैंग्रोव

(d) मार्श

उत्तर-  (c)

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित सुन्दरबन ज्वारीय लवणीय (Tidal Halophytic) मैंग्रोव जंगल का सबसे बड़ा एकल ब्लॉक है। इसके अंतर्गत बांग्लादेश का दक्षिणी भाग भी शामिल है। सुंदरबन लगभग 140,000 हे. क्षेत्र में विस्तृत है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल है।

3. भारत में निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में सर्वाधिक क्षेत्र मैंग्रोव (Mangroves) के तहत है ?

(a) गुजरात

(b) आंध्र प्रदेश

(c) महाराष्ट्र 

(d) पश्चिम बंगाल 

उत्तर- (d)

4. विश्व में मैंग्रोव वनों का सबसे बड़ा क्षेत्र निम्न में से कौन सा है ?

(a) नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

(b) कच्छ का रण

(c) राष्ट्रीय उद्यान

(d) सुंदरबन

उत्तर- (d)

* भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर स्थित सुंदरबन विश्व में मैंग्रोव वनों का सबसे बड़ा क्षेत्र है।

5. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, आर्द्र भूमि (वेटलैंड) के संरक्षण और चिरस्थायी प्रयोग हेतु अंतरराष्ट्रीय संधि है ?

(a) बॉन्न करार

(b) रॉटरडैम सम्मेलन

(c) एसपो सम्मेलन

(d) रामसर सम्मेलन

उत्तर- (d )

* आर्द्र भूमि (Wetland) के संरक्षण और चिरस्थायी प्रयोग हेतु | रामसर सम्मेलन (Ramsar Convention) एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। 2 फरवरी, 1971 को ईरान के रामसर शहर में यह सम्मेलन हुआ था। प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है।

6. में ओजोन की उपस्थिति सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरणों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने से रोकती है।

(a) ट्रोपोस्फीयर 

(b) मेसोस्फीयर

(c) स्ट्रैटोस्फीयर 

(d) थर्मोस्फीयर

उत्तर-  (c)

* ओजोन परत (Ozone layer) समतापमंडल (Stratosphere) के निचले भाग में 15-35 किमी. की ऊंचाई पर पाई जाती है। ओजोन | सूरज की हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने से रोकती है।

7. भारत के कुछ भागों में मिट्टी का रंग लाल होने का कारण क्या है?

(a) मैग्नीशियम की मौजूदगी 

(b) फॉस्फेट की मौजूदगी

(c) फेरिक ऑक्साइड की मौजूदगी 

(d) खाद मिट्टी की मौजूदगी

उत्तर-  (c)

* भारत के कुछ भागों में मिट्टी का रंग लाल होने का कारण उस | मिट्टी में फेरिक ऑक्साइड की मौजूदगी है। लाल रंग की दिखने के कारण इसे लाल मिट्टी कहा जाता है। इसका निर्माण जलवायविक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप रवेदार एवं कायांतरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से होता है।

8. लाल मिट्टी पर खेती करना कठिन है, क्योंकि

(a) इसकी जल धारण क्षमता कम होती है। 

(b) यह अत्यधिक दूषित होती है।

(c) जैविक घटक इसके साथ मिश्रित नहीं होते हैं।

(d) यह लाल रंग की होती है।

उत्तर- (a)

* लाल मिट्टी, सामान्य से लेकर भारी वर्षा वाली दशाओं में प्राचीन क्रिस्टलीय शैलों से निर्मित है। यह अपेक्षाकृत कम उपजाऊ होती है। इस मिट्टी की जल धारण क्षमता भी कम होती है। जिसके कारण सिंचाई की अधिक आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए इस मिट्टी में खेती करना कठिन है। इसमें फास्फोरिक अम्ल, कार्बनिक तत्व, जैविक पदार्थ, चूना व नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है ।

9. कृषि प्रयोजन के लिए मिट्टी का कौन-सा प्रकार बेहतर है ?

(a) सैलाबी

(b) लाल

(c) काली

(d) पीट

उत्तर- (a )

* सैलाबी मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा लाई गई उपजाऊ मृदा से होता है। यह अत्यंत उपजाऊ होती है। इसे खादर मिट्टी भी कहा जाता है, प्रत्येक वर्ष बाढ़ द्वारा लाई गई मिट्टियां कृषि प्रयोजन के लिए बेहतर हैं। इसमें पोटाश, फास्फोरिक अम्ल, चूना व कार्बनिक तत्वों की प्रचुरता होती है

10. ग्रेट उत्तरी समतल भूमि में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ?

(a) कछार (एलूवियल) मिट्टी

(b) काली मिट्टी

(c) लाल मिट्टी

(d) लेटराइट मिट्टी

उत्तर-  (a)

* भारत के ग्रेट उत्तरी समतल भूमि में कछार ( जलोढ़) मिट्टी पाई जाती है। यह मिट्टी लगभग 15 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। | इसमें रेत, गाद, मृत्तिका के भिन्न-भिन्न अनुपात पाए जाते हैं।

11. कपास की काली मिट्टी (Black Cotton Soil) को क्या कहा

जाता है ?

(a) अलूवियल (Alluvial) मिट्टी 

(b) रेगुर (Regur) मिट्टी

(c) लोमी (Loamy) मिट्टी 

(d) क्लेये (Clayey) मिट्टी

उत्तर-  (b )

* कपास की काली मिट्टी (Black Cotton Soil) को स्थानीय रूप में | रेगुर रेगुड़ (Regur) मिट्टी भी कहा जाता है। भारत में इस मिट्टी | का विस्तार मुख्यतः महाराष्ट्र और साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के लगभग 5 लाख वर्ग किमी क्षेत्र पर मिलता है। यह मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती है।

12. ----- मिट्टी को रेगुर' भी कहा जाता है। 

(a) जलोढ

(b) काली

(c) मरुस्थलीय 

(d) पर्वत  

उत्तर- (b )

13. किसकी उपस्थिति के कारण मिट्टी का रंग लाल होता है

(a) फेरिक ऑक्साइड

(b) नमी

(c) जैव पोषक तत्व 

(d) मैग्नीशियम ऑक्साइड

उत्तर-  (a)

14. निम्नलिखित में से कौन-सा न्यूनतम छिद्रयुक्त (Porous) है?

(a) रेतीली मिट्टी 

(b) गाद-भरी मिट्टी

(c) चिकनी मिट्टी

(d) खारी मिट्टी

उत्तर- (c)

* प्रश्नानुसार दिए गए विकल्पों में से न्यूनतम छिद्रयुक्त ( Porous ) वाली मृदा चिकनी मिट्टी (Clay Soil) है | चिकनी मिट्टी के कणों के आकार 002 मिमी. से कम होते हैं। जबकि गाद भरी मृदा (Silty Soil) के कणों के आकार 002 से 05 मिमी. के बीच तथा रेतीली मृदा (Sandy Soil) वे कणों का आकार 05 से 2.0 मिमी के बीच होता है |

15. एम. एस. स्वामीनाथन नामक भारतीय आनुवांशिकीविद् ने किसमें प्रमुख भूमिका निभाई थी ?

(a) पीली क्रांति

(b) श्वेत क्रांति

(c) हरित क्रांति 

(d) काली क्रांति

उत्तर- (c)

* एम. एस. स्वामीनाथन नामक भारतीय आनुवांशिकीविद् ने हरित  क्रांति में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इनके नेतृत्व में ही भारत में गेहूं  की उच्च उत्पादक प्रजातियों का सफलतापूर्वक विकास किया गया था। भारत में हरित क्रांति के पिता डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को ही माना जाता है।

16. भारत सरकार ने भारत में ---------- नदियों को प्रमुख नदियों

के रूप में वर्गीकृत किया है।

(a) 9

(b) 10

(c) 11

(d) 12

उत्तर- (d )

* भारत सरकार द्वारा भारत की 12 नदियों को प्रमुख नदियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनमें गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, चंबल, कावेरी, व्यास, ताप्ती, गोदावरी, चिनाब, कृष्णा तथा सरस्वती नदी शामिल हैं। 12 मुख्य नदियों का कुल बेसिन क्षेत्र 252.8 मि. हेक्टेयर है।

17. कौन-सी नदी कर्नाटक और तमिलनाडु में बहती है ?

(a) कृष्णा

(b) गोदावरी

(c) कावेरी

(d) पेरियार

उत्तर- (c)

* कावेरी नदी, कर्नाटक के कुर्ग जिले में ब्रह्मगिरि की पहाड़ियों से निकलकर 805 किमी. की दूरी तय करते हुए तिरुचिरापल्ली के निकट बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका अपवाह क्षेत्र कर्नाटक में 41 प्रतिशत, तमिलनाडु में 56.1 प्रतिशत तथा केरल में 3 प्रतिशत क्षेत्र में विस्तृत है।

18. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी पश्चिमी घाट में से

निकलती है ?

(a) घग्गर

(b) कृष्णा

(c) दामोदर

(d) सोन

उत्तर-  (b)

* कृष्णा नदी, पश्चिमी घाट स्थित महाबलेश्वर के पास एक झरने से निकलती है। यह महाराष्ट्र व कर्नाटक से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले 1400 किमी. की दूरी तय करती है। | जबकि दामोदर नदी छोटानागपुर के पठार से, सोन नदी अमरकंटक से तथा घग्घर हिमालय पर्वत श्रेणी से निकलती है।

19. गोदावरी नदी किस राज्य में से होकर नहीं गुजरती है ?

(a) महाराष्ट्र

(b) गुजरात

(c) छत्तीसगढ़

(d) आंध्र प्रदेश

उत्तर- (b)

लगभग 1465 किमी. लंबी गोदावरी नदी त्रयंबकेश्वर (महाराष्ट्र) के निकट से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका अपवाह क्षेत्र महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में है। यह प्रायद्वीपीय भारत  की सबसे बड़ी नदी है।

20. गोदावरी नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी प्राणहिता है जो पेनगंगा नदी ------- नदी और वेनगंगा नदी का संयुक्त पानी ले जाती है।

(a) ताप्ती

(b) वर्धा

(c) कोयना

(d) उल्हास

उत्तर- b )

गोदावरी नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी प्राणहिता नदी है। पेनगंगा नदी, वर्धा नदी और वेनगंगा नदी की संयुक्त धारा प्राणहिता नदी कहलाती है।

Post a Comment

0 Comments