Bihar Si Pre Current Affairs (July 2020) one liner in hindi

Bihar Si Pre Current Affairs (July 2020) : दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं पिछले वर्ष जुलाई 2020 के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह के बारे में जो आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा चाहे आप किसी भी सरकारी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बेहद ही मददगार साबित होंगे।

Bihar Si Pre Current Affairs (July 2020)


जैसा कि हम सभी जानते हैं "बिहार दरोगा प्रारंभिक परीक्षा(Bihar SI Prelims Exam) "में करंट अफेयर्स के बहुत सारे प्रश्न दिए जाते हैं  तकरीबन 25 से 30 प्रश्न सिर्फ करंट अफेयर्स के होते हैं जिन्हें करना यानी की खुद को सलेक्शन के बेहद करीब पाना होता हैं। 

इसी को ध्यान में रखते हुए हम पिछले वर्षों के यानी 2020 के करंट अफेयर्स आपके साथ साझा करेंगे तो इस पोस्ट में हम लोग बात करने वाले हैं "जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स" के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह के बारे में जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ही आवश्यक है।


इस पोस्ट में हमने तकरीबन 54 "जुलाई 2020 करंट अफेयर्स" को शामिल किया है जो कि बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हैं, 

              आप इस पूरे पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें और इन प्रश्नों को अच्छे से याद रखें आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में यह प्रश्न अवश्य देखने को मिलेंगे तो आइए देखते हैं इन प्रश्नों को:- 

July 2020 Current Affairs For Bihar Si Pre /SSC /RAILWAY GROUP D/ NTPC Mains Exams


1. जुलाई, 2020 को किसे संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है - इन्द्रमणि पांडे को


2. जुलाई, 2020 को केन्द्र सरकार ने किसे अगले 3 साल के लिए सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है - तुषार मेहता को


3. जुलाई, 2020 को किसे प्रथम पी.सी. महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया -RBI के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन को


4. हाल ही में की गई घोषणा के अनुसार भारत का पहला प्लाज्मा बैंक कहाँ बनेगा - दिल्ली में


5. 2 जुलाई, 2020 को पाकिस्तानी सेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल कौन बनी - निगार जौहर


6. जुलाई, 2020 को किस बैंक ने किसानों के लिए 'e-kisaan Dhan' नामक ऐप लांच किया है - HDFC Bank


7. जुलाई, 2020 को कोविड-19 महामारी रोकने के लिए किए गए प्रयासों के लिए किसे '2020 ग्रेट इमिग्रेंट्स' से सम्मानित किया गया - सिद्धार्थ मुखर्जी एवं प्रोफेसर राज चेट्टी


8. राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद ब्लादिमीर पुतिन अब कब तक रूस के राष्ट्रपति के पद पर रह सकते हैं - 2036


9. जुलाई, 2020 को किस राज्य सरकार ने 'ई-लर्निंग पोर्टल LEAD' लॉन्च किया है - दिल्ली सरकार


10. जुलाई, 2020 को 'द डायना अवार्ड 2020' किसने जीता - भारत की फ्रीया ठकराल

11. 5 जुलाई, 2020 को भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश का पहला सोशल मीडिया ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का नाम क्या है - Elyments


12. किस राज्य सरकार ने भूमिहीन किसानों को फसल ऋण देने के लिए 'बलराम योजना' शुरू की है - ओडिशा सरकार


13. जुलाई, 2020 को भारत में कॉमन सर्विस सेंटर (CSS) की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर कौन बनी - जोया खान (गुजरात के बडोदरा जिला)


14. फ्रांस का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया - जीन कास्टेक्स


15. हाल ही में जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) सूचकांक में भारत किस स्थान पर रहा - 117वें


16. किस देश ने जासूसी उपग्रह 'ofek 16' का सफल प्रक्षेपण किया - इजरायल 


17. हर घर को गैस कनेक्शन देने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना - हिमाचल प्रदेश


18. जुलाई, 2020 को किस राज्य सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इंतजार आपका' अभियान शुरू किया है - मध्य प्रदेश


19. जुलाई, 2020 को भारत के 66वें ग्रैंडमास्टर कौन बने - जी. आकाश


20. किस राज्य सरकार ने बुनकरों के लिए 'नेक्कर सम्मान योजना' शुरू किया है - कर्नाटक सरकार


21. किस राज्य सरकार ने नागरिकों को पुन: रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 'महा' रोजगार पोर्टल शुरू किया है - महाराष्ट्र


22. किस बैंक ने लोन का इंस्टेंट अप्रूवल देने के लिए 'Loan In Seconds' सेवा शुरू की है - यस बैंक


23. जुलाई, 2020 को वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक' में भारत को कौन-सा स्थान मिला - 34वाँ (2018 में 35वाँ)


24. जुलाई, 2020 को पश्चिम बंगाल सरकार ने दस्तावेजों को स्कैन करने के लिए किस नाम से ऐप लांच किया है - SelfScan


25. किस देश की सरकार ने पशुबलि हेतु पशुओं को ऑनलाइन बिक्री एवं खरीद हेतु प्लेटफॉर्म 'डिजिटल हॉट' लॉन्च किया है - बांग्लादेश की सरकार

26. गूगल ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क Google+ को किस नाम से रिलॉन्च किया - Google Currents


27. भारत की सबसे बड़ी तितली का दर्जा किसे दिया गया - हिमालयी तितली 'गोल्डन बर्डविंग' को


28. 'हमारा घर हमारा विद्यालय' अभियान किस राज्य सरकार द्वारा चलाया गया - मध्य प्रदेश


29. जुलाई, 2020 को किस पुलिस थाने को भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का दर्जा मिला - हिमाचल प्रदेश के नादौन पुलिस थाना


30. किस राज्य में भारत की पहली राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत की शुरूआत हुई - छत्तीसगढ़ में


31. भारत किस देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बन गया है - ब्रिटेन


32. 'वॉन कर्मन पुरस्कार 2020' के लिए किसे चुना गया है - ISRO प्रमुख के. सिवन को


33. किस राज्य सरकार ने ‘रोको-टोको कार्यक्रम’ की शुरूआत की है - मध्यप्रदेश सरकार ने


34. भारत के किस राष्ट्रीय उद्यान में भारत का एकमात्र सुनहरा बाघ देखा गया - असम के कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान


35. किस राज्य को ‘एलिट्स एक्सीलेंस अवार्ड्स 2020' से सम्मानित किया गया - छत्तीसगढ़ सरकार


36. ईरान ने किस देश को चाबहार रेल परियोजना से अलग करने की घोषणा की - भारत


37. जुलाई, 2020 को किसने अपना 39वाँ स्थापना दिवस को चिन्हित करने के लिए 'डिजिटल चौपाल' का आयोजन किया - नाबार्ड


38. जुलाई, 2020 को एशियाई विकास बैंक (ADB) का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - अशोक लवासा


39. जुलाई, 2020 को किसे 'ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2020' से सम्मानित किया गया - सचिन अवस्थी को


40. किस विषय के साथ 'विश्व युवा कौशल दिवस' मनाया गया-  Skill for a Resilient Youth

41. 18 जुलाई, 2020 को दुनिया भर में कौन-सा दिवस मनाया गया - नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस


42. जुलाई, 2020 को कहाँ 'स्मृति वन' का उद्घाटन हुआ है - अस्थल गांव ( देहरादून)


43. IT कंपनी HCL Tech की चेयरपर्सन कौन बनी - रोशनी नाडर


44. 20 जुलाई, 2020 को किस देश ने अपना पहला मार्स मिशन ‘HOPE' लॉन्च किया - संयुक्त अरब अमीरात (UAE)


45. 26 जुलाई, 2020 को पूरे भारत में कौन-सा दिवस मनाया गया - कारगिल विजय दिवस


46. किस देश ने अपना पहला सैन्य उपग्रह ‘ANASIS II' का प्रक्षेपण किया - दक्षिण कोरिया


47. किसे 'गुलबेनकियन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया - ग्रेटा थुनबर्ग


48. भारतीय मूल के किस नर्स को सिंगापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. - कला नारायणसामी को


49. जुलाई, 2020 को की गई घोषणा के अनुसार किस राज्य को ‘खेलो इंडिया युथ गेम्स 2021' की मेजबानी मिली है - हरियाणा


50. 28 जुलाई, 2020 को किस विषय के साथ दुनिया भर में 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' मनाया गया - Hepatitis-Free Future


51. रूस ने किस देश को S-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति पर रोक लगा दी है - चीन


52. फ्रांस से आये पांच राफेल विमानों को किस एयरबेस पर लैंडिंग कराई गई - अंबाला एयरबेस


53. मानव संसाधन विकास का नाम बदलकर क्या रखा गया है - शिक्षा मंत्रालय


54. 29 जुलाई, 2020 को दुनिया भर में कौन-सा दिवस मनाया गया - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस


दोस्तों मुझे आशा है कि आप लोगों ने ऊपर दिए गए सभी प्रश्नों को अच्छे से पढ़ लिया और याद करने की पूरी कोशिश किए होंगे अगर आपने इन सभी प्रश्नों को अच्छे से पढ़ लिया है और आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और आगामी सभी पोस्टों को पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे..

धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments