ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?, ग्रीन हाउस गैस के घटक कौन है?, ग्रीन हाउस गैसों के नाम?

 ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?, ग्रीन हाउस गैस के घटक कौन है?, ग्रीन हाउस गैसों के नाम? :- दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? और साथ ही साथ हम लोग ये भी देखेंगे की ग्रीन हाउस गैस के घटक कौन है? 

ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?, ग्रीन हाउस गैस के घटक कौन है?, ग्रीन हाउस गैसों के नाम?
ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?, ग्रीन हाउस गैस के घटक कौन है?, ग्रीन हाउस गैसों के नाम?

     जैसा कि आप जानते है, लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में ग्रीन हाउस गैस से संबंधित कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं, आज हम आपको इन्हीं के बारे में इस पूरे पोस्ट में बताने वाला हूं, जो कि आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले बात करते है कि ग्रीन हाउस प्रभाव (Greenhouse Effect) क्या है, आइए विस्तार से समझते है?


ग्रीन हाउस प्रभाव (Greenhouse Effect) - वह प्रक्रिया जिसमें "ग्रीन हाउस गैसें" सूर्य से आने वाले लघु विकिरणों को तो पृथ्वी पर आने देती है परन्तु पृथ्वी से वापस लौटने वाले दीर्घ विकिरणों को अवशोषित कर, पृथ्वी की सतह पर ऊष्मा को बनाए रखती है, जो ग्रीन हाउस प्रभाव कहलाती है।
               अगर हम इन्हें दूसरे शब्दो मे कहे तो "कुछ सूर्य की ऊष्मा वायुमण्डल से परावर्तित होकर बाहर चली जाती हैं। लेकिन कुछ ग्रीन हाउस गैसों (Green House Gas) के द्वारा बनी हुई परत के कारण बाहर नहीं जाती है और इस कारण से पृथ्वी का निम्न वायुमंडल गर्म हो जाता है। जिसे हम ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं। 


हम आपको बता दे कि ग्रीन हाउस प्रभाव को सबसे पहले "जीन बैप्टीस्टे फ्यूरियर (Jean Baptiste Furrier)" ने पहचाना था।

ग्रीन हाउस प्रभाव कारण :- हरित गृह प्रभाव वायुमंडल में जल वाष्प, कार्बन-डाई-ऑक्साइड (CO2) (मुख्य गैस), मीथेन (CH4), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) और ओजोन (O3) की मात्रा बढ़ने से होता है।


ग्रीन हाउस प्रभाव से कई सारी समस्या होती है:-
प्रभाव पहाड़ो पर से बर्फ पिघलने की सम्भावना बढ़ जाती है। बर्फ पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ सकता है, जिसके कारण समुद्र के आस-पास के क्षेत्र जल में डूब सकते हैं। इसके कारण पृथ्वी पर इन्फ्रारेड रेडियेशन में बढ़ोत्तरी हो जाती है ।

ग्रीन हाउस गैसें (Green House Gases):-

 यहां मैंने उपर बताए गए ग्रीन हाउस गैसों के बारे में विस्तार से समझाया है देखिए

1. जलवाष्प-- ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि करने वाला सबसे प्रभावी कारक है। ध्यान रखें अगर आपको Exam में अधिकतम प्रभाव पूछे तो वहा जलवाष्प को सही करें, सबसे ज प्रभाव इसी का होता है।

2. कार्बन डाइऑक्साइड-- मानवजनित कारकों में भूमंडलीय तापन में वृद्धि हेतु सर्वाधिक प्रभावी गैस।

3. मेथेन-- अवरक्त किरणों के अवशोषण में CO2 की अपेक्षा 30 गुना ज्यादा सक्षम। यह आर्द्रभूमि, बाढ़ग्रस्त धान के खेत, कच्छ क्षेत्र, दीमक तथा गाय-भेड़ आदि जानवरों की जुगाली से उत्सर्जित होती है।

4. नाइट्रस ऑक्साइड-- इसे आम तौर पर हसाने वाले गैस के नाम से जाना जाता है, आपको बता दे की यह वैश्विक तापन हेतु अन्य Green House Gas की तुलना में सबसे कम जिम्मेदार।


        उपर्युक्त गैसों को बढ़ती मात्रा में वायुमंडलीय ऊष्मन की दर में वृद्धि हो रही है, जो हमारे वायुमंडल के लिए के काफी ज्यादा हानिकारक है।

Post a Comment

0 Comments